दुःखद: महाराष्ट्र के ठाणे में समृद्धि हाइवे निर्माण के दौरान गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 14 की मौत, 3 घायल…..

IMG_20230801_081506
Spread the love

ठाणे(महाराष्ट्र): पहाड़ी खेती, समाचार (01, अगस्त )महाराष्ट्र के ठाणे में एक बड़ा हादसा हो गया है। ठाणे के शाहपुर के पास समृद्धि एक्सप्रेस हाइवे निर्माण के दौरान गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 14 की लोगों की मौत हो गई है। वहीं 3 लोग घायल हैं।

जानकारी के मुताबिक, मशीन का इस्तेमाल समृद्धि एक्सप्रेस हाइवे के तीसरे चरण के निर्माण में किया जा रहा था।

पुल तैयार करने में मशीन का इस्तेमाल हो रहा था। उसी दौरान गर्डर लॉन्चिंग मशीन लगभग 100 फीट की ऊंचाई से गिर गई। बताया जा रहा है कि मलबे में अभी भी कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

शाहपुर पुलिस के मुताबिक तीन घायलों को शाहपुर तालुका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को भी अस्पताल ले जाया गया है। बचाव और राहत कार्य जारी है। आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

एनडीआरएफ ने कहा है कि एनडीआरएफ की दो टीमें घटनास्थल पर काम कर रही हैं। अब तक 14 शव निकाले जा चुके हैं और 3 घायल हुए हैं। ढहे ढांचे के अंदर अन्य छह लोगों के फंसे होने की आशंका है।

साभार: एजेंसियां,ANI ट्वीटर,oneindia.com,सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed