कांग्रेस ने किया CWC की नई टीम का ऐलान, सचिन पायलट से लेकर शशि थरूर तक शामिल, यहां देखिए 39 सदस्यों की पूरी लिस्ट….

IMG_20230820_214014
Spread the love

नई दिल्ली: पहाड़ी खेती, समाचार (20, अगस्त) कांग्रेस की तरफ से वर्किंग कमेटी का ऐलान कर दिया गया है। लंबे समय से इस बात का इंतजार था कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टीम में किन सदस्यों को शामिल किया जाएगा। अब उस लिस्ट को जारी कर दिया गया है, सचिन पायलट का नाम भी इसमें रखा गया है।

अब जिस समय इस नई टीम का ऐलान किया गया, 2024 का रण करीब है, हर दल तैयारी में लगा हुआ है। उस बीच कांग्रेस की ये नई टीम जमीन पर पार्टी को नया बल देने का काम कर सकती है।

CWC में मध्य प्रदेश से दिग्विजय सिंह और कमलेश्वर पटेल, छत्तीसगढ़ से ताम्रध्वज साहू और राजस्थान से सचिन पायलट को जगह मिली है। तीनों राज्यों में इसी साल के आखिर में चुनाव होने हैं। खड़गे ने अपने खिलाफ चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर को भी वर्किंग कमेटी में शामिल किया है। CWC में कुल 84 नाम हैं। इनमें CWC मेंबर, स्थायी आमंत्रित, महासचिव, विशेष आमंत्रित और प्रभारियों के नाम शामिल हैं।

CWC मेंबर्स39
स्थायी आमंत्रित18
प्रभारी14
विशेष आमंत्रित9
पदेन सदस्य4
कुल84

किसको किया गया शामिल?

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर पूरी लिस्ट शेयर कर दी है। खड़गे की इस नई टीम में पुराने और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की पूरी कोशिश की गई है। जयराम रमेश, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा जैसे कई नेताओं को मौका दिया गया है। वहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का होना तो पहले से तय था।

यहां देखिए सदस्यों की पूरी लिस्ट

1- मल्लिकार्जुन खड़गे 2- सोनिया गांधी 3- डॉ. मनमोहन सिंह 4- राहुल गांधी 5- अधीर रंजन चौधरी 6- एके एंटनी 7- अम्बिका सोनी 8- मीरा कुमार 9- दिग्विजय सिंह 10- पी चिदंबरम 11- तारिक अनवर 12- ललथनहवला 13- मुकुल वासनिक 14- आनंद शर्मा 15- अशोकराव चव्हाण 16- अजय माकन 17- चरणजीत सिंह चन्नी 18- प्रियंका गांधी वाड्रा 19- कुमारी शैलजा 20- गईखंगम गंगमई 21- एन रघुवीरा रेड्डी 22- शशि थरूर 23- ताम्रध्वज साहू 24- अभिषेक मनु सिंघवी 25- सलमान खुर्शीद 26- जयराम रमेश 27- जितेंद्र सिंह

क्यों जरूरी है CWC?

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल ही मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा CWC को भंग कर दिया गया था। तब उन्होंने 47 सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया था। यहां ये समझना जरूरी है कि कांग्रेस के जितने भी बड़े फैसले होते है, वो CWC द्वारा ही लिए जाते हैं। सबसे पहले दिसंबर 1920 में CWC का गठन किया गया था। उस समय उसकी अध्यक्षता सी विजयराघवाचार्य ने की थी।

साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed