हिमाचल में भूस्खलन का कहर, 729 सड़कें बंद, 8468 करोड़ का नुकसान, किसान- बागवान भी परेशान, पढ़ें पूरी खबर….

land slide
Spread the love

शिमला: पहाड़ी खेती, समाचार (26, अगस्त)प्रदेश में भारी वर्षा के बाद अभी भी सड़कों के न खुलने से बागवानों और किसानों की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। सड़कों के बंद होने के कारण सेब और सब्जियां बाजार तक नहीं पहुंच पा रही हैं। प्रदेश में चार एनएच सहित 729 सड़कें यातायात के लिए बंद है। इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रदेश में बंद सड़कों में मंडी जोन में 282, शिमला जोन में 229, हमीरपुर जोन में 125, कांगड़ा जोन में 89 सड़कें बंद हैं। शुक्रवार को प्रदेश में धूप के खिलने के साथ बादल छाए रहे। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी चार दिनों तक अधिकतर स्थानों पर धूप खिलने और बादल छाने की संभावना है। जबकि एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

8468.25 करोड़ का नुकसान

प्रदेश में अब तक नुकसान का आंकलन 8468.25 करोड़ पहुंच गया है। अभी तक 372 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जिसमें से 139 लोगों की मौत भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने के कारण हुई है। मानसून के दौरान 2400 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। 10338 मकानों को नुकसान हुआ है। 303 दुकानों के साथ 5133 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है।

प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोकनिर्माण विभाग का नुकसान बढ़कर 2829.04 करोड़, जल शक्ति विभाग को 2074.57 करोड़, बिजली बोर्ड को 1731.23 करोड़ का नुकसान हुआ है।

तापमान

स्थान न्यूनतम , अधिकतम

शिमला 16.0, 26.4

सुंदरनगर 19.5, 32.2

भुंतर 20.8, 31.5

कल्पा 13.4, 22.4

धर्मशाला 19.2, 26.5

ऊना 21.5, 35.2

नाहन 22.1, 28.0

केलंग 10.2, 17.1

सोलन 20.0, 30.2

साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed