“संयुक्त राष्ट्र – जलवायु परिवर्तन सम्मेलन” में गूंजेगी हिमाचल प्रदेश की आपदा, जानें विस्तार से, पढ़ें पूरी खबर….

land slide
Spread the love

शिमला: पहाड़ी खेती, समाचार ( 01, दिसम्बर ) हिमाचल में भारी बरसात में आई आपदा संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में गूंजेगी। जलवायु परिवर्तन के हिमालयी क्षेत्र पर प्रभाव पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना हिमाचल की बात रखेंगे।

मुख्य सचिव 2 दिसंबर को दुबई के लिए रवाना होंगे। वह वहां पर हिमाचल में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव विषय पर वक्तव्य पेश करेंगे। दुबई में होने जा रहे सम्मेलन को कॉप 28 नाम दिया गया है। इसका आयोजन 30 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच एक्सपो सिटी दुबई में हो रहा है।

मुख्य सचिव सम्मेलन के लिए कल 2 दिसंबर को जाएंगे और 7 दिसंबर को लौटेंगे। सीएस वहां पर दो विषयों पर बोलेंगे। एक विषय जलवायु परिवर्तन की हिमाचल प्रदेश के लिए संवेदनशीलता पर होगा। इसमें भारी बरसात के बीच हिमाचल में हुए जान-माल के नुकसान पर चर्चा होगी। वहीं दूसरा विषय प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा यानी पनबिजली परियोजनाओं, सोलर प्रणाली आदि पर जलवायु परिवर्तन का पड़ने वाला प्रभाव होगा। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना दोनों मामलों में हिमाचल प्रदेश की बात रखेंगे।

साभार: एजेंसियां, अमर उजाला, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed