आज का राशिफल 26 जुलाई 2025: आज शनिवार को सुधरेंगे इन 3 राशियों के हालात, धन लाभ के भी हैं योग, अपनी राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन….

full2121
Spread the love

आज का राशिफल 26 जुलाई 2025: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 6 मिनट तक व्यतीपात योग रहेगा। आज दोपहर बाद 3 बजकर 52 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर शुक्र मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज आपका दिन। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा।

1 मेष राशि
आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आपको बिजनेस में बड़ा लाभ होगा, भौतिक सुख में बढ़ोतरी होगी। इस राशि की जो महिलायें वर्क फ्रॉम होम करती हैं, उनके लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। छात्र आज अपने इंटरेस्ट के हिसाब से किसी कोर्स को चूज करेंगे, जिसमें उनको बढ़िया सफलता मिलेगी। आज आप किसी विषय पर जरूरी बात अपने दोस्त से कर सकते है। भगवान शिव के मंदिर जाकर उनका जलाभिषेक करें, इससे आपके मन में चल रही उलझन का समाधान मिलेगा।

शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 06

2 वृष राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको करियर में कुछ नया करने का मौका मिलेगा, जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। आज आप काम को लेकर काफी एक्साइटेड रहेंगे, जिस भी काम की शुरुआत करेंगे वह समय से पूरा होगा। सामाजिक कार्यों में कार्यरत व्यक्तियों को आज वरिष्ठ सदस्यों से सम्मान प्राप्त होगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। छात्र आज गंभीरता के साथ पढाई करेंगे और अपने बचे हुए पाठ्यक्रम को कम्पलीट करेंगे।

शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 01

3 मिथुन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को आज उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज काफी दिनों से रुका हुआ महत्वपूर्ण काम पूरा हो जायेगा। आज आपके अंदर उत्साह बना रहेगा और आप काम करने का नया टारगेट भी बनायेंगे। इस राशि के जो व्यक्ति राजनीतिक क्षेत्र में हैं, वे आज किसी सभा में जायेंगे, जहां अपने संबोधन से जनमानस में नई उमंग भर देंगे।

शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 04

4 कर्क राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। इलेक्ट्रोनिक के बिजनेस में आज आपको बड़ा आर्डर मिलने की संभावना बन रही है। आज किसी मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है, आप साथ बैठकर अच्छे से इंजॉय करेंगे। आज आपका काम समय से पूरा हो जायेगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज जीवनसाथी के साथ किसी बात पर विशेष चर्चा होगी, ये आपके बच्चों से रिलेटेड भी हो सकती है। आज घर से निकलते समय आप बड़ो का आशीर्वाद लेकर निकलें, कार्य में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 02

5 सिंह राशि
आज आपका दिन मिली जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। हार्डवेयर के बिजनेस में आज आपको कम मेहनत में ज्यादा धनलाभ होगा। आज किसी अनजान व्यक्ति से आप जीवन की कुछ महत्वपूर्ण बातें सीखेंगे, जिसका आपके जीवन पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आज जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और आप घर के कार्यों में हाथ बंटा सकते हैं। आज आपका अधूरा काम आपके सहयोगी की मदद से पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य को लेकर आज आपको थोड़ा सा सतर्क रहना चाहिए।

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 08

6 कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपनी आदतों में कुछ बदलाव कर सकते है, यह बदलाव आपके काम को लेकर या करियर को लेकर हो सकता है। छात्र आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे और नया कोर्स करने का मन बनायेंगे। आज आप काम के प्रेशर को कम करने के लिए अपने सहयोगियों से सलाह मशवरा ले सकते हैं।

शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 02

7 तुला राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। ऑटोमोबाइल के बिजनेस में आज आपको बढ़िया धनलाभ होगा, आप अपने व्यापार को बड़ा बनाने का प्रयास करेंगे। आज आपका रुझान साहित्य के क्षेत्र में होने से आप बुक पढ़ने का मन बनायेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, कॉम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड शुभ समाचार मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है, साथ में कुछ समय स्पेंड करेंगे।

शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक- 09

8 वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल है। आज आपको अधिकतर कार्यों में सफलता मिलेगी और कुछ खास लोग मददगार भी साबित होंगे। यदि आज आप मार्केट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं, तो पूरी तरह से रिसर्च के बाद ही निवेश करें, इससे आपको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय बाद खुद को तरो-ताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 03

9 धनु राशि
आज आपका दिन ठीक – ठाक रहेगा। जिन व्यक्तियों को लंबे समय से नौकरी का इंतजार है, आज वो ख़त्म हो सकता है। आज किसी एंट्रेस एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लें, आपके लिये अच्छा रहेगा। आज आपको ऑफिस में सहकर्मी का सहयोग मिलने से काम आसान हो जायेगा।

शुभ रंग- इंडिगो
शुभ अंक- 06

10 मकर राशि
आज आप का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आप किसी जरूरी काम को करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरुर ले लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आज सभी बाधाओं को दूर करने में आप सक्षम रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार होगा और आपके रिश्ते में नयापन आएगा। आज आप कुछ समय दोस्तों के साथ भी गुजारेंगे, जिससे आपका मूड फ्रेश होगा। आज व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये आपको किसी की मदद मिल सकती है।

शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 09

11 कुम्भ राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी बड़े व्यक्ति से हो सकती है, जो आने वाले समय में आपके लिये बहुत ही उपयोगी साबित होगी। आज आपको टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा। समाज सेवा से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज विभिन्न वर्ग के व्यक्तियों से मिलने और उनकी समस्या को दूर करने का मौका मिलेगा। आज आपके घर का माहौल ठीक रहेगा, जिससे आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 02

12 मीन राशि
आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। आज राजनितिक क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज रोजगार में नए मार्ग प्रशस्त होंगे, जो आपके करियर में उन्नति को बढ़ाएंगे। आज ऑर्गेनिक कृषि में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा। आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, जिससे बच्चों को ख़ुशी मिलेगी।

शुभ रंग- मेजेंटा
शुभ अंक- 01

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

About The Author

You may have missed