आज का राशिफल 7 अगस्त 2025: आज इन 3 राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, धन लाभ के हैं योग, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन….

full2121
Spread the love

आज का राशिफल 7 अगस्त 2025: आज का दिन इन राशियों के लिए बेहद खास रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो जाएगा। परिवार वालों का हर काम में सहयोग मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके लिए ये दिन मुश्किल भरा साबित हो सकता है। इन राशि के लोगों को हर काम में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज आपका दिन। साथ ही जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए शुभ अंक और रंग।

1 मेष राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा। आज आपको अपने विचारों के साथ साथ दूसरे व्यक्तियों के विचारों पर भी गौर देने की जरूरत है। आज आय के साधन बढ़ने के साथ ही खर्चों की भी अधिकता रह सकती है। आज आप अपने कार्यों में बाहरी व्यक्तियों का बिलकुल भी हस्तक्षेप न होने दें। आज आप फैमली के साथ बैठकर कुछ समय मनोरंजन में बिताएंगे, इससे मन प्रसन्न रहेगा और रिश्तों में भी मधुरता आएगी।

शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 8

2 वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्कव में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। आज आपके विचारों में स्थिरता और दृढ़ता रहने से आप अपने कार्यों को अच्छी तरह कर पाएंगे। आज शुभचिंतकों का भरपूर साथ मिलेगा और सामाजिक रुप से मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी। आज आप दूसरों पर विश्वास न करके खुद पर भरोसा रखें और अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें। इस राशि के जो व्यक्ति इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें अच्छा धन लाभ होगा।

शुभ रंग- मरून
शुभ अंक- 7

3 मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत शानदार रहेगा। आज आपको नौकरी में उन्नति के साथ साथ , दूसरी जगह से भी ऑफर आ सकता है। इस राशि के छात्र आज किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने का मन बना सकते हैं। आज आप जल्दबाजी की बजाए शांति और धैर्य पूर्ण तरीके से काम करेंगें , तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप परिवार के साथ वस्त्र आभूषण जैसी खरीदारी में सुखद समय व्यतीत करेंगें। आज आप अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें, जल्द ही सब ठीक होगा।

शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 6

4 कर्क राशि
आज का दिन आपके सुखद बना रहेगा। आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे और आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। आज आपको जीवनसाथी के सहयोग से किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और आज आप अपनी व्यावसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगें। आज आपको इंपोर्ट और एक्सपोर्ट के बिजनेस में बड़ा फायदा होने के योग हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आप दोस्तों के साथ बैठकर इंजॉय करेंगें।

शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 9

5 सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आज आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, ऐसा करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको अपने ऑफिस और परिवार के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। आज संतान की किसी उपलब्धि से घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आज आप अपने काम खुद ही करें तथा निवेश संबंधी गतिविधियों में जल्दबाजी न करें। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में ताल मेल बना रहेगा।

शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 3

6 कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। आज आपको रोजगार में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगें। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज किसी भी असमंजस की स्थिति में परिवारवालों की सलाह लेना अच्छा रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ के पार्टी का प्लान बना सकते हैं, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी| आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों में हाथ बटा सकते है।

शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 7

7 तुला राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज सोसाइटी में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आज आप अगर पार्टनरशिप सम्बन्धित कोई योजना बना रहे हैं तो उससे जुड़े सभी मामलों पर अच्छे से सोच-विचार कर लें। आज आपको बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा , लेकिन आप स्टाफ की गतिविधियों पर नजर बनायें रखें। आज आप माता – पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा का प्लान बना सकते हैं| आज आप निवेश के मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 8

8 वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आज आप नए बिजनेस या फिर उससे सम्बन्धित किसी योजना पर विचार कर सकते हैं। आज आपकी अध्यात्म और धर्म कर्म के कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। आज आपको जीवन से जुडी किसी समस्या से राहत मिलेगी। आज आपको अपने व्यक्तिगत कार्यों के बीच यह ध्यान रखना जरूरी है कि घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा से न चूकें। इस राशि के जो व्यक्ति अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है, आज उनके लिए दिन शुभ है।

शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 9

9 धनु राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। आज प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगें। आज आपको कारोबारी मामलों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। आज आप किसी भी कार्य को करते समय धैर्य और संयम बना के रखें। आज आपकी रूचि रचनात्मक कार्यों में रहेगी, आप पेंटिंग बनाने का प्रयास करेंगें। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है।

शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 6

10 मकर राशि
आज का दिन आपके लिए राहत से भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, जिससे आपका मन संतुष्ट रहेगा। आज सामाजिक तथा सोसाइटी से सम्बन्धित गतिविधियों में आपके विचारों को विशेष प्राथमिकता मिलेगी। इस राशि के छात्रों को अपने सीनियर से कुछ नया सीखने को मिलेगा| आज आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी काम को पूरा करने में सफल रहेंगें| आज आप घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर-सम्मान बनाए रखेंगें, जिससे आपको जीवन में उन्नति मिलेगी|

शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 1

11 कुम्भ राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज किसी विदेशी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। आज घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा, आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है| आज आपको कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी| इस राशि की महिलाएं आज अपने मनपसन्द कार्य को करने में वक्त बिताएंगी| आज आप दोस्तों से मिलने उनके घर जायेंगें , जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी|

शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 2

12 मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बड़ा लाभ होगा, जिससे आपके घर में खुशियाँ आएँगी। आज आपको अटके हुए धन की प्राप्ति होगी, जिसका उपयोग आप अपने निजी कार्यों में कर सकते हैं| आज दिन की शुरुआत कुछ व्यस्तता वाली रह सकती है लेकिन अंत में परिणाम बेहतर ही हासिल होंगे। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी, तथा विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, आज सभी केस आपके पक्ष में रहेंगे। साथ ही दो नए केस मिल सकते हैं।

शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 4

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

About The Author

You may have missed