आज का राशिफल 11 सितंबर 2025: आज इन राशि वालों के लिए शानदार रहेगा दिन, खूब कमाएंगे यश – लाभ, अपनी राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन….

full2116
Spread the love

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पंचमी लग जाएगी। आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। शाम 5 बजकर 5 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा तो वहीं दोपहर 1 बजकर 58 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा।

आज का राशिफल 11 सितंबर 2025: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पंचमी लग जाएगी। आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। शाम 5 बजकर 5 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा तो वहीं दोपहर 1 बजकर 58 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। ज्योतिष शास्त्र अनुसार गुरुवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए बेहद उत्तम रहेगा। आज आप पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के साथ साथ नए टारगेट भी बना लेंगें। तो वहीं कर्क राशि वालों के लिए भी दिन शुभ है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

आइए जानते हैं राशि अनुसार कैसा रहेगा आज आपका दिन, साथ ही जानते हैं आज का शुभ अंक और रंग।

1 मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप कारोबार से रिलेटेड कुछ परिवर्तन कर सकतें हैं, जो आपको लॉन्ग टर्म में बेनिफिट देंगें। आज आप परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, कुछ समय बिताएंगे जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज किसी काम में आपको भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम जल्दी ही कम्पलीट हो जायेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से शुभ समाचार के साथ साथ उपहार की भी प्राप्ति होगी। आज आप किसी से लिया धन उसको वापस कर सकतें हैं , आपको कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

शुभ अंक- 02
शुभ रंग- गुलाबी

2 वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिये ठीक-ठाक रहेगा। आज आप ऑफिस में नए प्रोजेक्ट को लेकर स्टाफ के साथ डिस्कशन कर सकतें हैं , आपको बेहतरीन सुझाव मिलेंगें। आज आप कोर्ट कचहरी के मामलों में अपने दोस्त से मदद ले सकते हैं, जिससे सब जल्द ही सुलझ जायेगा। आज आप बच्चों को लेकर थोड़ा उलझन में रहेंगें, वो पढाई लिखाई में आपको निराश कर सकतें हैं। आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा, आपकी आर्थिक स्तिथि अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 06
शुभ रंग- पीला

3 मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के साथ साथ नए टारगेट भी बना लेंगें। आज आप दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखेंगे तो काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। आज आप जीवन साथी के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे, जिससे आपसी रिश्ता अच्छा बनेगा। आज आपको राजनितिक रिश्तों का लाभ मिलेगा और आपके रुके हुए काम आगे बढेंगें। आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर रहेगा, आप खुद को अच्छा महसूस करेंगें।

शुभ अंक- 04
शुभ रंग- सफेद

4 कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपका आत्मविश्वास बरकार रहेगा, जिसकी वजह से आपके अधिकतर काम निपट जायेंगें। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा और आप अपने सपनों को पूरा करने में सफल रहेंगें। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है, आपको दाम्पत्य जीवन का सुख मिलेगा। इस राशी के छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठेंगें , जिसका परिणाम आपके फेवर में रहेगा। आज आपको बेकार की उलझनों से मुक्ति मिलेगी, जिससे आपको प्रसन्नता होगी।

शुभ अंक- 05
शुभ रंग- नीला

5 सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए ख़ुशी से भरा रहेगा। आज आप पिता के साथ कारोबार में हांथ बटायेंगे, जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें, आपका सामाजिक दायरा और आपका सम्मान भी बढ़ेगा। आज आप व्यर्थ की बातों से दूर होकर, अपने काम के ऊपर पूरी तरह ध्यान देंगें तो आपके काम कम्पलीट हो जायेगें और बॉस भी आपसे खुश होंगें। आज रिश्तेदारों के घर आने से दिनभर का शेड्यूल बदल सकता है, घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

शुभ अंक- 09
शुभ रंग- सिल्वर

6 कन्या राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज अपने बिजनेस को बढ़ाने को लेकर किसी एक्सपर्ट की राय लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगें, आपकी सामाजिक छवि अच्छी बनेगी। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिनका लाभ उठाकर आप जीवन में आगे बढ़ सकतें हैं। इस राशी के लेखक आज कुछ नया लिखने का प्रयास करेंगें, जो आने वाले समय में सबको बहुत पसंद आएगा। आज आपको शारीरिक समस्या से राहत मिलेगी, आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगें।

शुभ अंक- 08
शुभ रंग- नारंगी

7 तुला राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक बना रहेगा। आज आप बिजनेस में अच्छा धन लाभ कमायेंगें और आपके व्यावसायिक रिश्ते मजबूत बनेगें। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा और आपको संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना है। आज आपके द्वारा लिए गए निर्णय सकारात्मक और फायदेमंद रहेंगे। आज आप मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, जिससे आपका माइंड रिलैक्स फील करेगा। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगें और आप पूरी मेहनत तथा ईमानदारी से काम करेंगें।

शुभ अंक- 03
शुभ रंग- लाल

8 वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है, आपके काम से बॉस बहुत खुश होंगें। आज आप बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कुछ समय उनके साथ जरूर बिताये। आज कोई भी पेपर वर्क करते समय पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें, आपके लिए अच्छा होगा। आज आपकी आमदनी में इजाफा होने से, आप अपने आपको कुछ बेहतर महसूस करेंगे और परिवार का भी वातावरण शांत बना रहेगा। I

शुभ अंक- 07
शुभ रंग- इंडिगो

9 धनु राशि
आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज इस राशी के टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभ का दिन है, आपको बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। आज प्रॉपर्टी से जुडी समस्याओं में भागदौड़ के उपरांत काम बन जायेगा। आज आपके सगे सम्बन्धियों से अच्छे तालमेल बनेंगे। आज आपको किसी असहाय की सहायता करने का मौका मिलेगा और आपकी मदद से उसका जीवन संवर जायेगा। आज आप किसी थीम पार्क घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां अपने मित्रों के साथ खूब इंजॉय करेंगे।

शुभ अंक- 01
शुभ रंग- हरा

10 मकर राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक बना रहेगा। आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव कर सकतें हैं, जिससे आपका काम इफेक्टिव और आउटपुट देने वाला होगा। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी अवश्य लें। आज आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें और बदलते मौसम में अपने खान पान को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। आज आपका दोस्त आपसे मदद की अपेक्षा रख सकता है, आप उसे निराश नहीं करेंगें और आपकी दोस्ती पहले से ज्यादा गहरी होगी।

शुभ अंक- 06
शुभ रंग- ब्राउन

11 कुंभ राशि
आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आप बिजनेस में बड़ा लाभ कमायेंगें और आपके व्यापर की ग्रोथ बढ़ेगी। आज कुछ समय प्रैक्टिकल और प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ व्यतीत करने से आपके स्वभाव में भी पॉजिटिव परिवर्तन आएगा। आज आप अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर उचित अमल करें। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा , आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने का मन बना सकते हैं। आज आपकी रूचि कला और अभिनय के क्षेत्र में रहेगी , आप इसमें अपना फ्यूचर तलाश कर सकते हैं।

शुभ अंक- 07
शुभ रंग- महरून

12 मीन राशि:
आज मल्टीनेशनल कम्पनी से आ सकता है ऑफर। आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। आज आपको नौकरी के लिए किसी मल्टीनेशनल कम्पनी से ऑफर आएगा, जिससे आपकी तरक्की की राह आसान हो जाएगी। आज आप कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें, इससे आपका मन शांत होगा। आज आपके टूर एंड ट्रेवल्स संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा। आज ऑफिस में कार्यभार अधिक होने की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आपको ख़ुशी महसूस होगी। आज आप अपनी कड़ी मेहनत से किसी काम को सफलतापूर्वक कर लेंगें।

शुभ अंक- 01
शुभ रंग- मैजेंटा

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

About The Author

You may have missed