आज का राशिफल 20 अक्टूबर 2025: आज दीपावली के दिन इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, शुभ फलों की होगी प्राप्ति, अपनी राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन….

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदयातिथि चतुर्दशी और सोमवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी।
आज का राशिफल 20 अक्टूबर 2025: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदयातिथि चतुर्दशी और सोमवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 35 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 17 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दीवाली का पर्व मनाया जायेगा।
आइए जानते हैं राशि अनुसार कैसा रहेगा आज आपका दिन, साथ ही जानते हैं आज का शुभ अंक और रंग।
1 मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो तरक्की के कई नए रास्ते नजर आएंगे। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी नए कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए दिन शुभ है। आज आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे। आज आप माता-पिता से अपने मन की बातों को साझा करेंगे।
शुभ अंक- 07
शुभ रंग- पीच
2 वृषभ राशि:
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। आज आप अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे। आज परिवारजन आपसी सामंजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे, परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे, जहां आपको काफी शांति महसूस होगी।
शुभ अंक- 03
शुभ रंग- सफेद
3 मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके सामने लाभ के कुछ नए अवसर आयेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में खुशी का भाव बना रहेगा। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आज आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते है, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा।
शुभ अंक- 04
शुभ रंग- हरा
4 कर्क राशि:
आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। नए काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह भी लेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्र अपनी पढ़ाई में नए बदलाव करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
शुभ अंक- 07
शुभ रंग- पर्पल
5 सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को और खुशनुमा बनाए रखेगा साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपका अच्छा व्यक्तित्व सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में आपकी मदद करेगा।
शुभ अंक- 06
शुभ रंग- पीला
6 कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आप अपने आपको काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। आज लंबे समय से कर्जा आदि से आखिरकार आपको छुटकारा मिल जाएगा।
शुभ अंक- 09
शुभ रंग- महरून
7 तुला राशि:
आज आपका दिन पाज़िटिव रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होंगी। आपके लिए धन लाभ की संभावना बढ़ेगी । आज किसी भी बात के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। जीवनसाथी के साथ अच्छी तालमेल बनी रहेगी। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी। अच्छे स्वास्थ्य के लिए काम के साथ आराम की थी जरूरत होगी।
शुभ अंक- 02
शुभ रंग- काला
8 वृश्चिक राशि:
आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आज आपको बिजनेस के सिलसिले में राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट अच्छा होगा। आज किसी को मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाएं। आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा।
शुभ अंक- 08
शुभ रंग- सिल्वर
9 धनु राशि:
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे और सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। पिताजी आपके बिजनेस को बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे।
शुभ अंक- 04
शुभ रंग- गोल्डन
10 मकर राशि:
आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। शिक्षा से रिलेटेड आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ रिज़ल्ट मिलेंगे। अच्छे कॉलेज में आप एडमिशन पाएंगे। आगे चलकर आपको नए सुनहरे अवसर मिलने की संभावना बढ़ेगी। आज आप अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे, जिससे आपकी सेहत फिट एण्ड फाइन रहेगी । एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज अच्छा फायदा होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, आपकी एक गलत बात आपको परेशानी में डाल सकती है।
शुभ अंक- 01
शुभ रंग- पीला
11 कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों द्वारा आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय कर रहे लोग नई-नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिससे व्यापार को आगे बढ़ा सके। सगे-संबंधियों से आपको सहायता मिलेगी। आज किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए।
शुभ अंक- 02
शुभ रंग- लाल
12 मीन राशि:
आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आज बिना किसी मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे, बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। आज की शाम अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या घूमना आपको सुकून देगा और खुशमिजाज बनाए रखेगा। आज रात को अपने मित्रों से आप फोन पर काफी देर तक बातचीत करेंगे।
शुभ अंक- 07
शुभ रंग- ओरेंज
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
About The Author
