आज का राशिफल 23 दिसंबर 2025: आज इन राशियों को होगा धन लाभ, तो इन राशियों को मिलेगी सुनहरी सफलता, अपनी राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन….

full2121
Spread the love

आज का राशिफल 23 दिसंबर 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 7 बजकर 8 मिनट श्रवण नक्षत्र रहेगा। सुबह 07:11 से अगले दिन सुबह 07:07 तक शुभ रवि योग भी रहेगा। आज ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति कुछ राशि वालों को करियर में सुनहरी सफलता दिलाएगी।

आइए जानते हैं राशि अनुसार कैसा रहेगा आज आपका दिन, साथ ही जानते हैं आज का शुभ अंक और शुभ रंग।

1.मेष राशि –
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलें। आज बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। पुरानी बातें भी आपको याद आ सकती हैं। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ सकती है।

शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 7

2.वृष राशि –
आज व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है।

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 6

3.मिथुन राशि –
आज आपका काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी।

शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 8

4.कर्क राशि –
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। परिवार वालों की सलाह आज आपके लिए फायदेमंद होगी। आज आपके खास रिश्तेदार आपसे हेल्प लेंगे। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे।

शुभ रंग- मरून
शुभ अंक- 1

5.सिंह राशि –
आज का दिन आपके लिए अच्छा होने वाला है। आज पास की किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और संबंधों के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी परेशानी खत्म होने के योग हैं।

शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 7

6.कन्या राशि –
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त से मिलने आप उसके घर पर जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आप किसी सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं।

शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 2

7.तुला राशि –
आज काम में पेरेंट्स की हेल्प मिलने से वह जल्दी ही पूरा होगा। नेगेटिव विचारों से दूरी बनाएं रखें। आपको किसी अपने से उधार लेन देन से बचना चाहिए। इससे रिश्तों में अपनापन बना रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन आज अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 4

8.वृश्चिक राशि –
आज आपका दिन रोज के अपेक्षा लाभ देने वाला रहेगा। आपकी मुलाकात आज अपने बचपन के मित्र से होंगी। साथ ही बचपन की यादें ताज़ा हो जाएगी। आपका पेंडिंग वर्क आज पूरा होगा। इस राशि के जो युवा खेल कूद में इंटरेस्ट रखते है, उनका दिन आज अच्छा रहेगा। आज शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। परिवार में सुख शान्ति बनी रहेगी।

शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 5

9.धनु राशि –
आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज आप जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटा सकते हैं। कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। धैर्य और विनम्रता रखें। आज किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है इससे आपको अच्छा समाधान भी मिल सकता है।

शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 2

10.मकर राशि –
आज का दिन आपके लिए आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिल सकती है। धैर्य और समझदारी रखें। आज परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है।

शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 3

11.कुम्भ राशि –
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आज किसी कठीन काम को मेहनत, धैर्य और समझदारी से आसानी से निपटा लेंगे। लेकिन आपकी व्यस्तता हो सकते हैं। आज आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं।

शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 5

12.मीन राशि –
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए दिन अच्छा है। ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है इसमें आपको सफलता मिलेगी। काम पूरे होने के योग हैं। आज आप करियर में सक्सेस होने के लिए प्लानिंग करेंगे जिसका फायदा आप आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।

शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 1

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

About The Author

You may have missed