आज 25 दिसंबर 2025 का राशिफल: आज इन राशि के लोगों की होगी बल्ले-बल्ले, अपनी राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…..

full2121
Spread the love

आज 25 दिसंबर 2025 का राशिफल: आज पौष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 14 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 19 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा उसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जायेगा।
आज क्रिसमस डे यानी बड़ा दिन भी है। एक ओर जहां आज क्रिसमस डे मनाया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर आज का पंचांग, तिथि, योग और नक्षत्र भी खास संयोग बना रहे हैं।

आइए जानते हैं राशि अनुसार कैसा रहेगा आज आपका दिन, साथ ही जानते हैं आज का शुभ अंक और शुभ रंग।

1.मेष राशि:
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य रिश्तों में नई ताजगी महसूस करेंगे। निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। आज आपकी कोशिशें पूरी हो सकती हैं। आप नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। आज आप कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको बड़ा फायदा देने वाला रहेगा।

शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 6

2.वृष राशि:
आज किसी बड़े मामलों पर समझौता और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। पेंडिंग काम आज पूरे हो जाएंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और सकारात्मक व्यवहार के जरिए कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलेंगे। पैसों के लेन देन में थोड़ा सतर्क रहें।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1

3.मिथुन राशि:
आज आपका दिन सुनहरे पल लेकर आया है। आज आप कुछ नया करने के लिए नए तरीके अपना सकते हैं। कोई भी काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। आप खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यवहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8

4.कर्क राशि:
आज कर्क राशि के जातकों के लिए दिन उनके फेवर में रहेगा। अपने बिजनेस में नए प्रयोग करने में आप सफल होंगे। आज आप जो भी सोचेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। पहले किए गए कामों से भी आज बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम आज पूरे हो सकते हैं।

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7

5.सिंह राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। ऑफिस में नई जिम्मेदारियों से आप लदे रहेंगे। घर पर भी कार्यभार बढ़ सकता है। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। व्यापार बढ़ाने के लिए आपकी मेहनत सफल रहेगी।

शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 4

6.कन्या राशि:
आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनाएं आएंगी। इस राशि के बेरोजगार लोगों को रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बेहतर होगा आज सामानों की लिस्ट बनाकर ही बाजार जाएं। इस राशि के छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 5

7.तुला राशि:
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। आज आपको अपनों से धन की प्राप्ति होगी। किसी नए काम की शुरुआत पूरे उत्साह के साथ करें, लेकिन प्रयत्न में सतर्कता भी रखें। किसी व्यक्ति के लिए आकर्षण महसूस होगा।

शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 4

8.वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपकी सारी इच्छाएं पूरी होगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। लवमेट के साथ शादी फिक्स हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले में आपका बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5

9.धनु राशि:
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आपके मन में कुछ नया करने की इच्छाएं जागृत होंगी। किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिस्थिति के अनुसार अपना व्यवहार रखें। छात्रों के लिए फॉर्म भरने संबंधी कार्य के लिए आज का दिन शुभ है।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6

10.मकर राशि:
आज का दिन कॉन्फिडेंस के साथ शुरू होगा। कार्य स्थल के लोगों के द्वारा प्राप्त हो रही जानकारी का इस्तेमाल अपने काम को बेहतरीन बनाने के लिए करने की आवश्यकता है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1

11.कुम्भ राशि:
आपके लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। आप लवमेट को रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। रिस्क लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करें और गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें। अपना वक्त बर्बाद न करें।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 9

12.मीन राशि:
आज आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। आज केवल अपने लक्ष्य को पूरा करने की जिद और जीवन के अन्य पहलुओं पर ध्यान न देने की वजह से आपका नुकसान हो सकता है।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

About The Author

You may have missed