आज 2 जनवरी 2026 का राशिफल: आज का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा बेहद खास, मिलेगी मनचाही सफलता, अपनी राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन….

full2121
Spread the love

आज 2 जनवरी 2026 का राशिफल: आज पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज शाम 6 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 7 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 4 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। धार्मिक दृष्टि से इस दिन का विशेष महत्व बताया गया है।

आज का दिन पूजा पाठ व्रत और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जा रहा है। ग्रह नक्षत्रों की चाल सभी राशियों पर प्रभाव डालेगी। आज मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए शुभ संकेत है। कन्या और मकर राशि के लिए भी सफलता का योग है।

आइए जानते हैं राशि अनुसार कैसा रहेगा आज आपका दिन, साथ ही जानते हैं आज का शुभ अंक और शुभ अंक।

1.मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको शुभ समाचार मिलने का योग बन रहा है। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। आज आप बच्चों के साथ आउटडोर गेम खेलने जा सकते हैं। शत्रु वत भाव रखने वाले व्यक्तियों के कारण आपको परेशानी हो सकती है, इसलिए बेहतर होगा आप सावधान रहें।

शुभ रंग – ब्लू
शुभ अंक- 6

2.वृष राशि:
आज आपका दिन रचनात्मक कार्यों में बीतेगा। आप महसूस करेंगे कि दोस्त और रिश्तेदार आपकी जरूरतों को नहीं समझते हैं, लेकिन दूसरों से बदलाव की उम्मीद करने से अच्छा होगा कि अपने आप में परिवर्तन लाना बेहतर होगा। छात्रों के लिए आज बहुत अच्छा दिन है। उन्हें किसी विशेष परीक्षा में सफल होने के परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। हालांकि, इस सफलता से ओवर कॉन्फिडेंट न हों प्रेरणा लेकर और भी कड़ी मेहनत करें।

शुभ रंग – ग्रे
शुभ अंक- 4

3.मिथुन राशि:
आज आपका दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। साथ ही किसी जरूरी कार्य में दोस्तों से आपको सहायता प्राप्त होने की संभावना है। रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। छात्रों को एकाग्रता बढ़ाने के लिए अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान करने की आदत अवश्य शामिल करनी चाहिए यह लाभकारी सिद्ध होगा।

शुभ रंग – रेड
शुभ अंक- 1

4.कर्क राशि:
आज आपका दिन काफी सकारात्मक रहेगा। आज आपको अपने किसी परिचित व्यक्ति के माध्यम से आमदनी के नए स्रोत ज्ञात होंगे। साथ ही आप पुराने मतभेद भुलाकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज के दिन आपके लिए वकील से कानूनी सलाह लेना शुभ रहेगा। इस राशि के जो लोग कपड़ा उद्योग में हैं, उन्हें आज धन लाभ होने की संभावना है।

शुभ रंग – पिंक
शुभ अंक- 9

5.सिंह राशि:
आज आपको रोजगार से रिलेटेड शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे अचानक धन लाभ होने के आसार हैं। आज आलस्य करने से बचें, वरना परिवार के किसी सदस्य से काम को लेकर आपकी बहस हो सकती है, इसलिए बेहतर होगा आज अपने काम खुद कर लें।

शुभ रंग – ग्रीन
शुभ अंक- 8

6.कन्या राशि:
आज आपका दिन सुखद बीतेगा। आज आपके मजाकिया स्वभाव से सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा, जिससे आपकी लोकप्रियता में निखार आएगा। साथ ही आपकी शोहरत बढ़ेगी, जिससे आप विरोधी विचारधारा के लोगों को भी आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आज आपके लिए शादी का प्रपोजल आ सकता है।

शुभ रंग – येलो
शुभ अंक- 6

7.तुला राशि:
आज का दिन मिला-जुला अनुभव वाला रहेगा। आज सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौका मिलेगा जिससे आपका मान सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में आज आपको सतर्क रहना होगा वरना किसी दूसरे की गलती के कारण आपको परेशानी हो सकती है, इसलिए अपना काम पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें स्वयं पर भरोसा रखें सफलता जरूर मिलेगी।

शुभ रंग – गोल्डन
शुभ अंक- 5

8.वृश्चिक राशि:
आज का दिन आपके लिए ताजगी भरा रहने वाला है। आपके मन में नए आइडियाज आते रहेंगे और आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। नए काम को शुरू करने को लेकर आप बहुत उत्साहित महसूस करेंगे। सोसाइटी में किसी मुद्दे पर आज अपनी बात दूसरों के सामने रख सकते हैं जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर रहेगा।

शुभ रंग – नेवी ब्लू
शुभ अंक- 4

9.धनु राशि:
धनु राशि वालों प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। आज आप नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में लाभ अवश्य होगा। इस राशि के प्रोफेसर्स के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज आपका ट्रांसफर किसी फेमस कॉलेज में होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। साथ ही आज परिवार वालों के साथ बाहर हिल स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।

शुभ रंग – पर्पल
शुभ अंक- 3

10.मकर राशि:
मकर राशि वालों आज आपका दिन भावनात्मक रहेगा और परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए योजनाएं बनाने में व्यस्त रहेंगे, इसलिए आप काफी राहत महसूस करेंगे। अपने इष्ट मित्रों की मदद से सारी परेशानियों का हल निकाल लेंगे। इस राशि के प्राइवेट ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन होगा। बॉस से आपको उपहार के रूप में उपयोगी वस्तु मिल सकती है।

शुभ रंग – ऑरेंज
शुभ अंक- 4

11.कुम्भ राशि:
आज आपका दिन सहयोगात्मक रहेगा। आज आप सहकर्मियों के सहयोग से किसी प्रोजेक्ट को निश्चित समय से पहले पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो गीत संगीत से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत सार्थक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों को काबू में रखने और उनकी न सुनने की आदत की वजह से वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए बेहतर होगा इस आदत को बदलें।

शुभ रंग – सिल्वर
शुभ अंक- 1

12.मीन राशि:
आज आपका दिन नए विचारों से भरा रहेगा। आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों और परिवार के साथ खुशी के कुछ पल बिताने का अवसर मिलेगा। अगर आज आप किसी जरूरी कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे तो अवश्य सफल होंगे। अगर आज नई जमीन से संबंधित लेन देन करने जा रहे हैं, तो पहले उसकी अच्छे से जांच पड़ताल कर लें उसके बाद ही निवेश करें।

शुभ रंग – ब्लैक
शुभ अंक- 9

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

About The Author

You may have missed