9 जनवरी 2026 राशिफल: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए रहेगा खास, मां लक्ष्मी की बरसेगी खूब कृपा, अपनी राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन….
9 जनवरी 2026 राशिफल: आज माघ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 8 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 56 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 41 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज का दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क समेत कई राशियों के लिए शानदार साबित होगा।
आइए जानते हैं राशि अनुसार कैसा रहेगा आज आपका दिन, साथ ही जानते हैं आज का शुभ अंक और शुभ रंग।
1.मेष राशि –
आज का दिन सार्थक रहेगा। आज आपका अधिकतर समय बच्चों के साथ बीतेगा। बच्चों के साथ मॉल में शॉपिंग करने भी जा सकते हैं। आज अचानक किसी करीबी रिश्तेदार का घर पर आने की उम्मीद है। जिसके कारण घर का माहौल खुशनुमा हो जायेगा।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – 6
2.वृष राशि –
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। बाहर के खुशनुमा मौसम का आनंद लेना आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते है। आज आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपके बच्चें आपको गौरवान्वित करेंगे।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – 6
3.मिथुन राशि –
आज आपका का दिन नयी ऊर्जा से भरपूर रहेगा। दुकानदारों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। अच्छी कमाई होने के योग बन रहे है। संगीत से जुड़े लोगों को आज किसी फिल्म इंडस्ट्री से गाने का ऑफर मिल सकता है।
शुभ रंग – ग्रे
शुभ अंक – 1
4.कर्क राशि –
आज का दिन सामान्य रहेगा। साथी को खुश करने के लिए कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आप आज जितना हो सकें सीनियर्स की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – 5
5.सिंह राशि –
आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको कई बड़े फायदे होंगे। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन शुभ है। गणेश जी की प्रतिमा को ऑफिस में रखने से आज एक बड़ी डील मिल सकती है, साथ ही आप जो भी चाहते है वो काम भी पूरे हो जायेंगे।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 8
6.कन्या राशि –
आज आपके मन में नए – नए विचार आएंगे। आज आप नया कार्य करने की सोचेंगे। हालांकि उसमें आपको सफलता भी मिल सकती है। आज आपकी ईमानदारी के कारण आपको जीवनसाथी और परिवारजनों का स्नेह प्राप्त होगा।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – 6
7.तुला राशि –
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कई तरह की जिम्मेदारियां भी पूरी हो सकती है। अपनी मिलनसार व्यवहार से आपको सफलता मिलने के योग हैं। मन में किसी तरह की उत्सुकता भी हो सकती है। आपका रवैया दूसरों के लिए उदार वादी रह सकता है।
शुभ रंग – गोल्डन
शुभ अंक – 3
8.वृश्चिक राशि –
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आज सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। आज बिजनेस के सिलसिले में आपकी विदेश यात्रा भी हो सकती है। जिससे आप थकान महसूस करेंगे।
शुभ रंग – काला
शुभ अंक – 9
9.धनु राशि –
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज अनुभवी लोगों के साथ रहकर बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। इस राशि की महिलाएं आज आप घर में कीर्तन का आयोजन भी कर सकती हैं। पड़ोसियों के साथ मंदिर जाने की का प्लान बना सकते है।
शुभ रंग – आसमानी
शुभ अंक – 1
10.मकर राशि –
आज आपका दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप जिस काम को करें उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। आज आपसे कई लोग मदद भी ले सकते हैं। आज आप लोगों को जरूरत के अनुसार ही सलाह दें। आज आप राजकीय कामकाज में उलझे रह सकते हैं।
शुभ रंग – बैंगनी
शुभ अंक – 6
11.कुम्भ राशि –
आज के दिन आपका आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों को बिजनेस में तरक्की के लिए नये रास्ते खुलेंगे। आज वाहनों को सावधानीपूर्वक चलाये। आज आपके जीवनसाथी के ननिहाल से बड़ी खुशखबरी आ सकती है। आज आपके रुके हुए काम पूरे होने के असार है।
शुभ रंग – नारंगी
शुभ अंक – 6
12.मीन राशि –
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपका कर्म प्रधान बनेगा और आप अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। भूमि अथवा वाहन से संबंधित काम हो सकता है। कुछ समय अपने मनोरंजन के लिए भी निकाल लेंगे।
शुभ रंग – समुद्री हरा
शुभ अंक – 6
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
About The Author
