आज 02 जून 2026 का राशिफल: आज बड़े मंगल के दिन इन राशियों की बदलेगी तकदीर, बजरंगबली की होगी विशेष कृपा, अपनी राशि अनुसार जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन….

full2121
Spread the love

आज 02 जून 2026 का राशिफल: आज अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 7 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। 2 जून को ज्येष्ठ माह का पांचवां बड़ा मंगल है, जिसे बुढ़वा मंगल भी कहते हैं।

आइए जानते हैं राशि अनुसार कैसा रहेगा आज आपका दिन साथ ही जानते हैं आज का शुभ अंक और शुभ रंग।

1.मेष राशि-
आपके लिए आज का दिन सरप्राइज़ वाला रहेगा। अचानक किसी बहुत करीबी रिश्तेदार का आपके घर आगमन हो सकता है। जिसे देखकर आपके परिवार को आश्चर्य के साथ बहुत खुशी भी होगी। आप सब प्रसन्नता पूर्वक बातचीत करते हुए दिन बिताएंगे। कुछ स्पेशल पकवान बनेगा। साथ ही कहीं घूमने जाने का प्लान भी बनाएंगे। जो अविवाहित हैं उनका विवाह फिक्स हो सकता है। नौकरी में तरक्की होगी। शैक्षणिक कार्यों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इस दौरान आप फिजूलखर्चो से बचें। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक विवाद में ना पड़े। पारिवारिक वातावरण सुखद और शांति पूर्ण रहेगा।

शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 2

2.वृष राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपको सरकारी योजनाओं से लाभ के साथ नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। लेकिन आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। आपके लिए कई साधनों से आय होने के योग बन रहें हैं। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आज आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आपको खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आपको कहीं मनचाही जगह ट्रांसफर मिलेगा। जो आपके लिए आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होगा। घर में उत्साह का माहौल रहेगा।

शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 2

3.मिथुन राशि-
आपके लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपका महत्वपूर्ण कार्य आज संपन्न होगा। युवा वर्ग को मनचाही नौकरी मिलने के योग हैं। आप पहले से कार्यरत हैं तो प्रमोशन मिल सकता है। नये लोगों से संपर्क बनेंगे। जिनसे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। जो लोग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें उचित मार्गदर्शन मिलेगा। अधिक मेहनत करने का प्रयास करेंगे। आपका वैवाहिक जीवन ठीक ठाक रहेगा। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है। आज उनके लिए दिन शुभ है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं।

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 4

4.कर्क राशि-
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। व्यावसायिक तौर पर आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आप व्यापार से संबंधित कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनाने में आप सहयोगियों की हेल्प लेंगे। जिसमें आपको कामयाबी मिलेगी। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको इस बात से खुशी मिलेगी। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें उचित आहार लें। संतान की बात आपको ठीक नहीं लगने पर आप आज उन्हें समझाने की कोशिश करें सकते हैं।

शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 5

5.सिंह राशि-
आज आपके लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आपको कारोबार में तरक्की के अच्छे मौके मिलेंगे। आप अविवाहित हैं तो आपको मनपसंद रिश्ता मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आपके किसी अच्छे काम की वजह से पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक कुछ खर्चो में वृद्धि से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। संतान के तरफ से सुखद समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही रूकावटें समाप्त होंगी। किसी कार्यवश कहीं दूर की यात्रा के योग है।

शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 6

6.कन्या राशि-
आज आपके लिए दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को व्यवसाय में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। नई- नई योजनाएं बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की संभावना है। परिवार में माहौल खुशनुमा बना रहेगा। जो नौकरीपेशा हैं उनका इंक्रीमेंट हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आज आप तली भुनी चीजों के सेवन से परहेज करेंगे। आय के स्रोत में वृद्धि होगी।

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 9

7.तुला राशि-
आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आपकी नौकरी में बढ़िया बदलाव आएगा। आप कहीं अपना पैसा निवेश करना चाहते हैं तो अवश्य करें। लेकिन साझेदारी में काम शुरू करने से पहले योजना बना लें। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। आप किसी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरेंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी में जाएंगे।

शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 8

8.वृश्चिक राशि-
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में आसानी होगी, बिगड़ते काम बनेंगे। बच्चों के प्रति आपका प्रेम ..आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। अगर आप बिजनेस स्टार्ट कर रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त में ही करें, सफलता अवश्य मिलेगी। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे। आज आप कुछ क्रिएटिव वर्क कर सकते हैं। आज ऑफिस में आपके पर्सनलिटी की तारीफ होगी। अपना रुटीन चेकअप कराते रहें। किसी बात को लेकर ज्यादा भावुक होने से आज आपको बचना चाहिए।

शुभ रंग- मैरुन
शुभ अंक- 5

9.धनु राशि-
आज आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। लंबे समय से बनाई गई योजना पूरी होगी। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे आपको अच्छा धन लाभ होगा। व्यापारी वर्ग को नया अवसर मिलेगा। इससे संबंधित किसी यात्रा से लाभ की गुंजाइश दिखाई दे रही है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। आप जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। जो स्टूडेंट् अपने शोध कार्य के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनकी कामना पूरी होने के योग हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना चाहिए। साथ ही संतान की अन्य गतिविधियों का ध्यान रखें।

शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 1

10.मकर राशि-
आज आपके लिए दिन उम्मीद रहने वाला है। प्रशासनिक सेवा के लिए दी गई परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा, साथ ही अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। परिवार में चल रहा पुराना विवाद हल होने की संभावना है। आपके कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपको व्यापार में उन्नति देखने को मिलेगी। प्राइवेट शिक्षक आज बच्चों को पढ़ाई के नए तरीके सिखायेंगे, छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। कार्यों में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की सफलता से आज आप प्रसन्न होंगे।

शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 7

11.कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से आपकी मुलाकात हो सकती है। अचानक खुशखबरी मिलेगी। छोटी मोटी यात्रा के योग बनेंगे। आपका पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। सबके साथ बैठकर बातचीत करके अच्छा समय बिताएंगे। कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। आज पुरानी डील पक्की होगी। आपको संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी मांगलिक उत्सव में भाग लेने जाएंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन शानदार रहने वाला है।

शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 5

12.मीन राशि-
आज आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। आपके बिजनेस संबंधी प्लान कामयाब रहेंगे। कुछ नए लोगों से आपका संपर्क होगा। जिससे भविष्य में फायदा मिलेगा। आज आप अपने व्यवहार में संयम बरतें। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे, आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। संतान के सहयोग से आज आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। आपकी आमदनी अच्छी होगी। आज आप नई संपत्ति या नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं।

शुभ रंग- केसरिया
शुभ अंक- 1

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

About The Author

You may have missed