108 व 102 एंबुलेंस के 1000 कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद हड़ताल वापस ली

Spread the love

शिमलाः (पहाड़ी खेती, समाचार)

हिमाचल प्रदेश में 108 व 102 एंबुलेंस के एक हजार कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद सोमवार हड़ताल वापस ले ली है। कर्मचारियों ने इस शर्त पर काम पर वापस जाने के लिए हामी भरी कि मंगलवार को स्वास्थ्य सचिव व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक होगी। पूरे प्रदेश में कर्मचारी काम लौट आए हैं।

शिमला में 108 व 102 कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश इंटक अध्यक्ष हरदीप सिंह बाबा की अध्यक्षता में एडीसी अपूर्व देवगन से मिला। इस दौरान कर्मचारियों ने एडीसी शिमला को कर्मचारियों की समस्या व मांगों से अवगत करवाया।

विज्ञापन

एडीसी ने आश्वासन दिया कि सरकार कर्मचारियों के साथ बैठक करेगी और समस्या का हल निकाला जाएगा। इस पर कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली। इंटक अध्यक्ष हरदीप सिंह बाबा ने कहा कि दो दिन से कर्मचारी हड़ताल पर थे। ऐसे में एडीसी शिमला ने वार्ता के लिए बुलाया था। इस दौरान कर्मचारियों की समस्या पर बात हुई। वहीं, कर्मचारियों की परेशानी का फोन के माध्यम स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी को भी बताया गया है। सरकार के साथ मंगलवार को बैठक किए जाने का फैसला लिया है। इस बैठक में स्वास्थ सचिव, निदेशक एनएचएम और यूनियन के पदाधिकारी होंगे। जिसके बाद अंतिम फैसला होगा।

विज्ञापन

कर्मचारियों की मांग है कि कर्मचारियों को प्रताड़ित करना बंद किया जाए और कंपनी प्रबंधक को हटाया जाएगा। इसके अतिरिक्त वेतन में कटौती नहीं की जाए। कंपनी कर्मचारियों के वेतन में कटौती कर रही है। इसके अतिरिक्त निकाले व ट्रांसफर किए कर्मचारियों को बहाल किया जाएगा। कोविड के समय में कर्मचारियों काटे गए वेतन को भी दिया जाए। 15 हजार मासिक वेतन देने के बजाए कंपनी प्रबंधन एंबुलेंस कर्मियों को 10 हजार रुपये वेतन दे रहा है। कोरोना मरीज को लाने के दौरान दो-तीन दिन के प्रोटोकाल अवकाश का वेतन काटा जा रहा है।

You may have missed