अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में रिज पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन, महिला पुलिस ने दिखाए बाइक स्टंट और कराटे जैसे बेहतरीन करतब….

Spread the love

शिमलाः (पहाड़ी खेती, समाचार) आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। महिलाओं के सम्मान में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हिमाचल पुलिस ने  शिमला के रिज मैदान में महिलाओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें महिलाओं ने परेड, बाइक स्टंट और कराटे जैसे करतब दिखाए। इस मौके पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रे मुख्यातिथि के रूप में पहुँचे।

इस दौरान पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि आज  महिलाएं पुलिस में 2300 से ज्यादा हैं और कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सेवाएं दे रही है। महिलाओं की इन सेवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए शिमला के रिज मैदान पर कार्यक्रम किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि महिला पुलिस अधिकारी बॉर्डर पर भी अपनी सेवाएं दे रही है। गलवां घाटी में चीन के साथ चल रहे विवाद के दौरान दो महिला आईपीएस अधिकारीयों ने अपनी सेवाएं दी। महिलाएं अन्य क्षेत्रों में भी जटिल परिस्थितियों के बावजूद बहादुरी से कार्य कर रही है। इसके लिए ही महिलाओं के सम्मान में इस तरह के कायक्रम आयोजित करने का कार्यक्रम बनाया गया है।

वहीं इस मौके पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रे ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे है। केंद्र की मोदी सरकार बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं को शुरू किया है। उन्होंने कहा कि पहली बार महिलाओं को सम्मान के लिए देश मे पुलिस विभाग ने इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए आज विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। जिससे आगे बढ़ने के समान अवसर मिल रहे हैं।

You may have missed