दुःखद खबर: भाजपा जुब्बल कोटखाई के विधायक व मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा का पीजीआई में निधन….

full6098
Spread the love

शिमलाः  पहाड़ी खेती, समाचार, भाजपा के वरिष्ट नेता पूर्व में मंत्री एवं वर्तमान में विधायक मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा का पीजीआई चंडीगढ़ मे आज निधन हो गया है ।वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और पीजीआई में उपचाराधीन थे।

शुक्रवार को ही प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने पीजीआई चंडीगढ़ जाकर उनका हाल चाल जाना था। वह बीते 15 दिन से चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती थे। इसके बाद से से उनकी सेहत लगातार खराब होती रही और अब उनका निधन हो गया है। नरेन्द्र बरागटा के निधन पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने संवेदनाएं व्यक्त की है। 

मुख्यमंत्री ने नरेन्द्र बरागटा को श्रद्धासुमन अर्पित किए

मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा एक लोकप्रिय नेता थे जिनका प्रदेश के विकास, विशेषकर बागवानी क्षेत्र, में बहुत योगदान रहा और उनका निधन अपूर्णीय क्षति है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र बरागटा का दुःखद निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है क्योंकि वह एक समर्पित भाजपा नेता थे और विधानसभा क्षेत्र जुब्बल-कोटखाई के विकास के लिए प्रयासरत थे।

About The Author

You may have missed