पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बिल्कुल स्वस्थ, सोशल मीडिया की अफवाओं पर विश्वास न करें: जनक राज

शिमलाः पहाड़ी खेती, समाचार, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बीते दिन आईजीएमसी में दोबारा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया था जो पॉजिटिव आया था। उसके बाद उनकी तबियत को लेकर सोशल मीडिया में कुछ अफवाये उड़ाई जा रही थी। जिस पर आईजीएमसी एमएस जनक राज ने एतराज जताते हुए कहा कि वीरभद्र स्वस्थ है और इस तरह की अफवाहें फैलाना अपराध है।
जनकराज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बिल्कुल स्वस्थ है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बिल्कुल ठीक है। उनका ऑक्सीजन लेवल भी 98 ओर 100 है। डॉ जनक राज ने कहा कि सोशल मीडिया पर बहुत सी अफवाएं फैली है जो कानूनी अपराध है ऐसी अफवाओं से बचे।
About The Author
