मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री मनसुख एल मंडाविया से क्यों मिले: पढ़ें विस्तार से

IMG-20210908-WA0011
Spread the love

शिमलाः  पहाड़ी खेती, समाचार, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख एल मंडाविया से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से राज्य के लिए बल्क ड्रग फार्मा पार्क स्वीकृत करने का आग्रह किया जिस पर केंद्रीय मंत्री ने हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

माननीय मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को प्रदेश में शत-प्रतिशत पात्र आबादी को कोविड-19 की पहली डोज प्रदान करने के बारे में अवगत करवाया।

केन्द्रीय मंत्री ने प्रदेश की इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बधाई दी है और आश्वस्त किया कि प्रदेश द्वारा निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए वैक्सीन की कमी नहीं होगी।

About The Author

You may have missed