राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द प्रदेश के चार-दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचे, पढ़े पूरी ख़बर….

full6841
Spread the love

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द प्रदेश के चार-दिवसीय दौरे पर आज शिमला पहुंचे,  राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर स्वागत करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर….

शिमलाः  पहाड़ी खेती, समाचार, राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, संसदीय कार्य मंत्री एवं मिनिस्टर-इन-वेंटिंग सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, सैन्य कमांडर आरट्रैक लै. जनरल राज शुक्ला, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोनिका भटुंगरू ने उनका अनाडेल हेलिपैड पर स्वागत किया।

गौरतलब है कि माननीय राष्ट्रपति 17 सितम्बर, 2021 को हिमाचल प्रदेश विधान सभा में हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्णिम जयन्ती वर्ष 2021 के उपलक्ष पर आयोजित एक दिवसीय विशेष सत्र को सम्बोधित करेंगे। विधान सभा सत्र को संबोधित करने वाले राम नाथ कोविन्द भारत के तीसरे राष्ट्रपति होगें। इससे पूर्व वर्ष 2003 में डॉ0 ऐ0 पी0 जे0 अब्दुल कलाम तथा वर्ष 2014 में प्रणव मुखर्जी हिमाचल प्रदेश विधान सभा का सत्र सम्बोधित कर चुके है।

About The Author

You may have missed