राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को सम्बोधित किया….

Screenshot_2021-09-17-18-26-47-777_com.gallery.player
Spread the love

शिमलाः  पहाड़ी खेती, समाचार, भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हिमाचल प्रदेश के दौरे के लिए राष्ट्रपति का अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि इस वर्ष को राज्य के स्वर्णिम जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

माननीय मुख्यमंत्री ने बहुमूल्य समय हिमाचल को देने तथा मार्गदर्शन करने हेतु राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

About The Author

You may have missed