हिमाचल मैहली-शोघी बायपास में भूस्खलन की चपेट में आई दो गाड़ियां, पढ़े पूरी खबर..

full7011
Spread the love

शिमलाः  पहाड़ी खेती, समाचार, राजधानी शिमला में भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई। शहर में जगह-जगह भूस्खलन होने और पेड़ गिरने से लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश के बाद भूस्खलन अभी भी जारी है। राजधानी के समीप मैहली-शोघी बायपास पर भूस्खलन के चलते दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है।

बताया जा रहा है कि आईटी भवन के पास हुए इस भूस्खलन में सड़क किनारे पार्किंग में पार्क की हुई  गाड़ियां चपेट में आ गई है। जिससे इन गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि भूस्खलन के दौरान गाड़ियों में कोई मौजूद नही था।

बता दें कि मानसून की बरसात इस बार कहर बनकर बरसी है जिससे भूस्खलन व अन्य कारणों से प्रदेश में एक हज़ार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की बरसात करीब 15 दिन तक रहने के अनुमान लगाया जा रहा है।

About The Author

You may have missed