कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पंजाब के सीएम चन्नी, नवजोत सिद्दू, आनंद शर्मा सहित कई नेता करेंगे प्रचार

full7086
Spread the love

शिमलाः  पहाड़ी खेती, समाचार, हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर, कन्हैया कुमार कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे। कांग्रेस हाईकमान ने 20 स्टार प्रचारकों के नामों की सूची जारी की है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला, आशा कुमारी, धनीराम शांडिल, कांग्रेस नेता सचिन पायलट, गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत, कौल सिंह ठाकुर, सुखविंदर सिंह सुक्खू, कुलदीप सिंह राठौर, मुकेश अग्निहोत्री, राजेंद्र राणा, मेजर जनरल सेवानिवृत्त धर्मवीर सिंह राणा और शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह का नाम कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। 

ये सभी नेता हिमाचल के मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ साथ तीन विधानसभा उप चुनावो कोटखाई, फहतेपुर ओर अर्की में जन सभाओं में कांग्रेस उम्मीदवारो की रैलियों को संबोधित करने पहुँचेगे। पार्टी द्वारा चुनाव आयोग को भी अपने इन स्टार प्रचारकों को सूची भेजी है।

About The Author

You may have missed