Shocking: ज़मीन फाड़कर बाहर निकल रही हैं ‘उंगलियां’, नज़ारा देख सन्न रह गए लोग….

Spread the love

ब्रिटेन:  पहाड़ी खेती, समाचार, दुनिया में एक से बढ़कर एक अद्भुत नज़ारे (Weird Things Around The World) देखने को मिलते हैं। इस वक्त यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) में कुछ जगहों पर ज़मीन में मरे हुए इंसानों की उंगलियां उभरी हुई दिखाई दे रही हैं।

आपको सुनने में अजीब लगेगा, लेकिन ये नज़ारा यहां सामान्य है।कुछ लोग इसे देखकर भले ही चौंक जाते हों, लेकिन बाकी लोगों के लिए ये सामान्य बात है।

दरअसल ये उंगलियां इंसानों की नहीं हैं, बल्कि ये एक तरह का फंगी/फफूंद (Terrifying fungi) है, जो ज़मीन से उभरता हुआ दिखाई दे रहा है। इस कोरल को Dead Man’s Fingers कहा जाता है क्योंकि, ये देखने में ठीक डेडबॉडी की उंगलियों जैसा ही लगता है। लगभग सभी ब्यूटी स्पॉट्स पर ये ज़मीन से निकलता हुआ दिख जाता है।

Halloween से पहले बाहर आईं उंगलियां
नेशनल ट्रस्ट की ओर से शेयर की गईं फोटोज़ में यूनाइटेड किंगडम के सैकड़ों ब्यूटी स्पॉट्स पर Dead Man’s Fingers दिखाई दे रही हैं। ठीक हैलोवीन पर इस फंगी को यहां देखकर आने-जाने वाले लोग एक बार तो चौंक गए, फिर उन्हें याद आया कि ये सामान्य रूप से कोस्टलाइन पर दिखाई देने वाला फंगी(फफूंद) है।

जगह-जगह पर बिखरी हुई डेविल्स फिंगर्स मानो खास तौर पर लोगों को डराने के लिए ही बाहर आई हों। नेशनल ट्र्स्ट की पोस्ट पर कमेंट करते हुए कुछ यूज़र्स ने पूछा कि ये कोई हैलोवीन प्रैंक (Halloween Prank) तो नहीं?

ब्रिटेन में आम है ऐसा फंगी
एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है कि इस तरह की चीज़ उसने पहले कभी भी नहीं देखी, ये बेहद घिनौनी थी। ये बिल्कुल असली हाथ की तरह ही लग रही थी। लोग इसे Devil’s fingers भी कहते हैं। इसमें लाल रंग के मांस जैसी संरचना होती है, जबकि कई बार ये स्टारफिश जैसा भी लगता है। हालांकि, ये वास्तव में मूंगा यानि कोरल की एक प्रजाति है, जो दिखने में थोड़ी डरावनी और कई बार घिनौनी भी दिखती है। खासतौर पर हैलोवीन सीज़न में अगर ये किसी अनजान आदमी को दिख जाए तो उसे हार्ट अटैक भी दिला सकता है।

साभार: News18, सोशल मीडिया।

You may have missed