ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर और नीलम सरैइक बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य…

IMG_20211117_220844
Spread the love

शिमला :  पहाड़ी खेती, समाचार, ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर और नीलम सरैइक को भाजपा का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने नालागढ़ से संबंध रखने वाले पुनीत शर्मा को भाजपा सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश संयोजक तथा ऊना से संबंध रखने वाले अनिल डढवाल को भाजपा आईटी विभाग का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है।

गौर हो कि भाजपा ने ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को मंडी ससंदीय क्षेत्र और नीलम सरैइक को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा में हुए उप चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी बनाया था लेकिन दोनों को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। जुब्बल-कोटखाई में तो भाजपा प्रत्याशी की जमानत तक जब्त हो गई थी। हालांकि पार्टी ने अब दोनो को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त कर नई जिम्मेदारी सौंपी है।

साभार: पंजाब केसरी, सोशल मीडिया।

About The Author

You may have missed