हिमाचल प्रदेश में फिर होगी बारिश व बर्फबारी, चार जिलों में हिमस्खलन का खतरा…..

Spread the love

शिमला: पहाड़ी खेती, समाचार ( 30, जनवरी ) हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बारिश व बर्फबारी का दौर शुरू होगा। दो फरवरी से प्रदेशभर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

मौसम विभाग के अनुसार इसका असर पांच फरवरी तक रहेगा। इस दौरान हिमपात और बारिश की संभावना है। इससे एक बार फिर प्रदेश शीतलहर की चपेट में आएगा। दो दिन धूप खिलने से नाहन को छोड़ बाकी सभी स्थानों की तुलना में शिमला में न्यूनतम तापमान अधिक रहा। शनिवार को लाहुल स्पीति की म्यार वैली में हिमस्खलन हुआ।

मौसम विभाग ने चंबा, कुल्लू, लाहुल स्पीति और किन्नौर में आगे भी हिमस्खलन की संभावना जताई है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा व मंडी में सुबह-शाम घनी धुंध पड़ रही है। रविवार को भी इन जिलों में धुंध पडऩे की आशंका है। प्रदेश में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि अब भी 164 सड़कों पर यातायात बंद है, जबकि 28 ट्रांसफार्मर खराब होने से विद्युत आपूर्ति बाधित है। प्रदेश में 47 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 6.6, 12.7
  • सुंदरनगर, 1.4, 21.4
  • भुंतर, 2.4, 20.5
  • कल्पा, -5.2, 5.4
  • धर्मशाला, 1.7, 20.2
  • ऊना, 4.8, 21.4
  • नाहन, 8.9, 16.7
  • केलंग, -11.3, 3.1
  • मनाली, 0.2, 10.9
  • कुफरी, -1.6, 7.0
  • सोलन, 1.7, 20.5

साभार: जागरण, सोशल मीडिया नेटवर्क।

You may have missed