भारी बर्फबारी से शिमला में यातायात रहा बाधित , देर रात तक शिमला पुलिस के जवान करते रहे मदद…..

शिमला : पहाड़ी खेती, समाचार ( 05, फरवरी ) भारी बर्फबारी से शिमला में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। मुख्य मार्ग के साथ साथ छोटे बड़े तमाम रास्तों पर चलना दूभर हो गया। स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटकों के वाहन भी फिसलन के चलते फंस गए।
इस दौरान शिमला पुलिस के जवान लोगों को रेस्क्यू करते नजर आए। पुलिस के जवानों ने देर रात तक शिमला के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर सुरक्षित निकाला।
बताते चलें कि देर शाम तक शिमला के तमाम रास्तों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
About The Author
