राजधानी शिमला में नगर निगम चुनाव की हलचल, नगर निगम के वार्डों की संख्या हुई 41, देखें पूरी सूची..

Spread the love

शिमला:   पहाड़ी खेती, समाचार ( 11, फरवरी )

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नगर निगम चुनाव को हलचल शुरु हो गई है। अप्रैल-मई माह में होने वाले नगर निगम शिमला के चुनाव से पहले शहर में वार्ड पुनर्सीमांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब देश के सबसे पुराने शहरी निकायों में से एक शिमला नगर निगम में सात नए वार्ड बनेंगे और यहां वार्ड की संख्या 34 से बढ़कर 41 होगी।

सबसे ज्यादा फेरबदल वार्ड दो रुल्दूभट्ठा, कृष्णानगर, खलीनी, छोटा शिमला व विकासनगर में हुआ है। इन पांच वार्डो के दो-दो वार्ड बनाए गए हैं। वहीं संजौली, इंजनघर के साथ ढींगूधार नया वार्ड होगा। इसी तरह से कुसुम्पटी व पंथाघाटी के दो के बजाय तीन वार्ड बनाए गए हैं। यहां पर कुसुम्पटी दो के नाम से नया वार्ड बनाया गया है।

डीसी आदित्य नेगी ने गुरुवार को शिमला नगर निगम के वार्डों की पुर्नसीमांकन की प्रस्तावना जारी करते हुए बताया कि नगर निगम शिमला के आम चुनाव की प्रक्रिया के अंतर्गत राज्य चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार शिमला नगर निगम के वार्डों के परिसीमन का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि शिमला नगर निगम में पूर्व में वार्डों की संख्या 34 थी, जिसे अब बढ़ाकर 41 कर दिया गया है। यह प्रस्तावना जनता के लिए उपायुक्त कार्यालय व नगर निगम कार्यालय में उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव पर शिमला की जनता के सुझाव व आपत्तियां 11 फरवरी से 17 फरवरी तक उपायुक्त कार्यालय में दर्ज की जा सकती है। वार्डों के परिसीमन का मसौदा प्रस्ताव उपायुक्त कार्यालय शिमला की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कब-कब हुआ वार्डों का पुनर्सीमांकन

बता दें कि है कि शिमला नगर निगम शिमला में पहली बार 1968 में 10 वार्डों के लिए चुनाव करवाए गए थे। वर्ष 1997 में नगर निगम के वार्डो की संख्या को 21 से बढ़ाकर 25 किया गया था। इसके बाद 20 साल के बाद 2017 में फिर से नगर निगम के वार्डो की संख्या को 25 से बढ़ाकर 34 किया गया। वर्तमान में नगर निगम के 34 वार्ड हैं। नगर निगम की ओर से दिए गए आंकड़ों के अनुसार नगर निगम परिधि में कुल 1 लाख 42 हजार 555 लोग रहते हैं।

साल 2011 की जनगणना के अनुसार आबादी के लिहाज से विकासनगर शहर का सबसे बड़ा वार्ड है जहां जनसंख्या 9200 थीं। इसके बाद खलीनी में 8400 जबकि कृष्णानगर की जनसंख्या 7100 थी। दस साल में खलीनी और विकासनगर वार्ड की संख्या काफी बढ़ी है।लोअर खलीनी, झंझीड़ी में नई कालोनियां और भवन बनने से आबादी बढ़ी है। खलीनी के बराबरी वाले न्यू शिमला वार्ड के साल 2017 में तीन वार्ड बन गए थे। विकासनगर का भी शहरीकरण हुआ है। इन दोनों वार्डों में अब जनसंख्या 15 हजार के पार पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए भी इन वार्डो को दो भागों में बांटा गया।

नए वार्ड बनाने के बाद नगर निगम के एक्ट में भी संशोधन करना पड़ेगा। नगर निगम के एक्ट के मुताबिक 37 अधिकतम वार्ड बनाए जा सकते थे। अब इन वार्डों की संख्या 41 करने का प्रस्ताव किया गया तो इससे साफ है कि आने वाले समय में नगर निगम के एक्ट में भी संशोधन किया जाएगा। इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर विधानसभा में ले जाना प्रस्तावित है। उम्मीद है कि आगामी बजट सत्र में इस एक्ट को लाया जा सकता है।

ये होंगे अब एमसी के वार्ड –

वार्ड नंबर

1 भराड़ी 

2 रुल्दूभट्ठा

3 शांकली

4 कैथू

5 अनाडेल

6 समरहिल

7 टुटू

8 मज्याठ

9 बालूगंज

10 कच्चीघाटी

11 टूटीकंडी

12 नाभा

13 फागली

14 अपर कृष्णानगर

15 लोअर कृष्णानगर

16 रामबाजार गंज

17 लोअर बाजार

18 जाखू

19 बैनमोर

20 इंजनघर

21 संजौली चौक

22 ढींगूधार

23 ढली वन

24 ढली टू

25 शांति विहार

26 भट्ठाकुफर

27 सांगटी

28 मल्याणा

29 पंथाघाटी

30 कसुम्पटी वन

31 कसुम्पटी टू

32 छोटा शिमला

33 ब्रॉकहास्ट

34 अपर विकासनगर

35 लोअर विकासनगर

36 कंगनाधार

37 पटयोग

38 न्यू शिमला

39 खलीनी

40 लोअर खलीनी

41 कनलोग

You may have missed