शिमला : रोहड़ू में देवर ने की भाभी की हत्या : सेब के बगीचे में काम करते वक्त कुल्हाड़ी से किया वार, मौके से हुआ फरार..

IMG_20220214_084633
Spread the love

शिमला:   पहाड़ी खेती, समाचार ( 14, फरवरी ) हिमाचल के शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना पेश आई है। शिमला से लगभग 135 किलोमीटर दूर मलखून गांव में सेब के बगीचे में काम कर रही एक महिला को उसके देवर ने ही मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुल्हाड़ी से अपनी भाभी पर वार कर हत्या की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की धरपकड़ के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। अब तक आरोपी का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रोहड़ू के मलखून गांव में 25 वर्षीय प्रिया बगीचे में काम कर रही थीं। इस दौरान उसका देवर अभिषेक बगीचे में आ धमका और उसने कुल्हाड़ी से प्रिया पर वार किया, जिससे प्रिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे में धुत था।

डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने बताया कि महिला की कुल्हाड़ी के वार से मौत हुई है। उसके देवर ने वारदात को अंजाम दिया है। वह फरार है। उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह घटना रविवा सुबह 10.30 की बताई जा रही है।

About The Author

You may have missed