नहीं रहे गायक-संगीतकार बप्पी लाहिरी, मुंबई के अस्पताल में निधन….

IMG_20220216_094641
Spread the love

संगीतकार और गायक बप्पी लाहिरी का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। बप्पी हमेशा से फिल्मों में अपनी एक अलग आवाज और संगीत के लिए जाने जाते थे।

मुंबईः  पहाड़ी खेती, समाचार ( 16, फरवरी ) जाने-माने संगीतकार और गायक बप्पी लाहिरी का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। बप्पी हमेशा से फिल्मों में अपनी एक अलग आवाज और संगीत के लिए जाने जाते थे।

पीटीआई ने डॉक्टर के हवाले से इस खबर की पुष्टि की है। बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। वह 67 साल के थे।

बप्पी हमेशा से फिल्मों में अपनी एक अलग आवाज और संगीत के लिए जाने जाते थे। इसके अलावा उनकी पहचान उनके सोने के गहनों से भी होती थी।

बप्पी लाहिरी का जन्म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। बप्पी लाहिरी ने साल 1973 में हिंदी फिल्म नन्हा शिकारी में पहली बार संगीत दिया था। इसके एक साल बाद उन्होंने बांग्ला फिल्म दादू में भी संगीत देने का काम किया। बप्पी लीजेंड्री सिंगर किशोर कुमार के भतीजे लगते थे।

साभार: Lokmat News, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed