यूक्रेन संकट: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज रात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर सकते हैं: सूत्र….

IMG_20220224_160513
Spread the love

फाइल फोटो

नई दिल्‍ली, एएनआइ : पहाड़ी खेती, समाचार ( 24, फरवरी ) यूक्रेन पर रूसी सेना के हमले को देखते हुए दुनियाभर में अफरातफरी का आलम है। इस संकट के बीच यूक्रेन में पढ़ने गए हजारों छात्र वहां फंस गए हैं जिन्‍हें निकालने की कोशिशें की जा रही हैं।

इस बीच समाचार एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज रात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर सकते हैं।

Prime Minister Narendra Modi likely to speak to Russian President Vladimir Putin tonight: Sources #RussiaUkraineConflict pic.twitter.com/825LKD0WMC

इस बीच यूक्रेन में भारत के राजदूत पार्थ सत्पथी ने कहा है कि जब तक यूक्रेन में फंसा हर भारतीय सुरक्षित तरीके से स्‍वदेश वापस नहीं पहुंच जाता तब तक भारतीय दूतावास कीव में काम जारी रखेगा। उन्‍होंने कहा कि भारतीय दूतावास यहां प्रशासन के संपर्क में है। भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास की हालात पर बारीक नजर है। भारतीय दूतावास पूरी तरह सतर्क है और अपने नागरिकों को यूक्रेन से निकालने के उपायों पर मंथन कर रहा है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी गुरुवार को यूरोपीय संघ के विदेश मामलों प्रतिनिधि जोसेफ बोरेल के साथ यूक्रेन संकट पर बातचीत की। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक यूक्रेन की स्थिति को सामान्य बनाने में भारत किस प्रकार से योगदान कर सकता है… इस बारे में भी चर्चा हुई।

साभार: जागरण, ANI,सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed