शिमला : नारकंडा में हिमस्खलन की चपेट में आई कार, तीन लोग घायल, पढ़े पूरी खबर..

IMG_20220223_182527
Spread the love

शिमला : पहाड़ी खेती, समाचार ( 23, फरवरी ) शिमला के नारकंडा में बतनाल के पास ग्लेशियर गिरने की घटना सामने आई है। ग्लेशियर गिरने के कारण वहां से गुजर रही एक कार नंबर HP-06A- 6203 चपेट में आ गई। जिस समय ये हादसा पेश आया उस समय कार में करीब तीन लोग सवार थे।

हिमस्खलन की चपेट में आने से कार सवार चमन लाल निवासी गांव बाई कुमारसैन, स्पीटी पुत्री चमन लाल और चमल लाल की पोती इनाया को हल्की चोटें आई हैं।

पुलिस चौकी नारकंडा के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। नारकंडा अस्पताल में उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है।

About The Author

You may have missed