हिमाचल: गुब्बारों में हवा भरने वाला सिलिंडर फटा एक की मौत, बच्चे समेत 3 घायल…..

ऊना : पहाड़ी खेती, समाचार ( 18, मार्च ) हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में होली के पर्व पर बड़ा हादसा हुआ है। गुब्बारों में हवा भरने वाले सिलिंडर के फटने से एक शख्स की मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ऊना जिले के मैडी में सेक्टर 4 कुज्जासर में सुबह सवा सात बजे गुब्बारों में हवा भरने वाला सिलिंडर फट गया। हादसे में चार लोग झुलस गए। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों का इलाज चल रहा है।
हादसे में मरने वाले व्यक्ति की पहचान नेक राज (52) पुत्र दौलतराम गांव चक्क कवर तहसील जलालाबाद जिला फाजिल्का पंजाब के रूप में हुई है। एएसपी प्रवीण धीमान ने इसकी पुष्टि की है।
वहीं, गुरमीत सिंह (66) पुत्र पाण सिंह गांव लाईयां निछारे नजदीक अटारी बॉर्डर तहसील तरनतारन जिला अमृतसर पंजाब, जगरूप सिंह (20) पुत्र सत्ता सिंह गांव मटोला तहसील बटाला जिला गुरदासपुर, ऐकम सिंह (5) पुत्र जग्गा सिंह गांव मटोला तहसील बटाला जिला गुरदासपुर पंजाब का इलाज चल रहा है।
साभार: अमर उजाला, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author
