दुःखद : हिमाचल प्रदेश कांगड़ा जिले में सड़क से नीचे लुढ़की यात्रियों से भरी निजी बस, चार घायल, पढ़े पूरी खबर

IMG_20220310_165817
Spread the love

दुःखद खबर : हिमाचल प्रदेश कांगड़ा जिले में सड़क से नीचे लुढ़की यात्रियों से भरी निजी बस, चार घायल, पढ़े पूरी खबर

धर्मशाला : पहाड़ी खेती, समाचार ( 10, मार्च )

हिमाचल प्रदेश कांगड़ा जिले में पुलिस चौकी योल के तहत धर्मशाला-कांगड़ा वाया धलूं सड़क मार्ग पर सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में उपचार करवाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार एक निजी बस गुरुवार को सुबह 10 बजे धर्मशाला-कांगड़ा वाया योल होकर जा रही थी। इस दौरान धलूं गांव के पास एक बाइक सवार को बचाते हुए बस खाई में जा गिरी।

हादसे के समय बस में करीब 20 सवारियां सवार थीं। बस के खाई में गिरने से चार लोगों को चोटें आईं। इनमें से दो सवारियों को हल्की चोटें आने के कारण उन्हें घर भेज दिया गया, जबकि दो अन्य को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस चौकी प्रभारी योल नारायण दास ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

You may have missed