शर्मसार हिमाचल: मंडी में लाइव मर्डर, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वीडियो सामने आने पर पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया….

IMG_20220320_010739
Spread the love

शिमला : पहाड़ी खेती, समाचार ( 19, मार्च ) हिमाचल में बीते गुरुवार को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी शहर के साथ लगते भ्युली में गुरुवार शाम को कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को पीट कर ब्यास नदी में कूदने को मजबूर कर दिया। लोग पत्थर मार कर इसे नदी से बाहर न निकलने को मजबूर करते रहे। बाद में शख्स नदी में डूब गया।

https://youtu.be/i4J-wOJfiA8

इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार अब तक 6 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।

आपसी जमीन का बताया जा रहा है विवाद

घर में झगड़े के बाद राजकुमार (50) को कुछ लोगों ने दौड़ाया, जब व्यक्ति जान बचाने के लिए भागता हुआ ब्यास नदी के किनारे पहुंचा तो पीछे से एक व्यक्ति ने उसके सिर पर डंडा मारकर नदी में गिरा दिया। उसके बाद किनारे के दोनों तरफ से पत्थरों की बरसात शुरू हो गई। ये क्रम तब तक जारी रहा जब तक व्यक्ति पानी में डूब नहीं गया। विवाद आपसी जमीन का बताया जा रहा है। पहले भी इनके ऊपर लड़ाई झगड़े के मामले चल रहे है।

पुलिस को इसकी सूचना दी गई तो पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि इस व्यक्ति का कुछ लोग पीछा कर रहे थे। इस व्यक्ति ने पुल से छलांग लगाकर जान दे दी है। हालांकि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 9 लोगों को गिरफ़्तार भी कर लिया। लेकिन जब ब्यास नदी में इस तरह दौड़ा कर हत्या करने की वीडियो सामने आई तो पुलिस को जांच का दायरा बढ़ाना पड़ा।

वीडियो बनाने वाले शख्स से भी की जा रही है पूछताछ

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि व्यक्ति के सिर पर डंडे से वार कर 17 मार्च के दिन पहले नदी में गिराया गया, उसके बाद भी पत्थरों से वार किए गए, जिसके बाद व्यक्ति पानी में डूब गया। 18 मार्च को राजकुमार का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर 9 लोगों को हिरासत में लिया है और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। जिस शख़्स ने घर से वीडियो बनाया है, उससे भी पूछताछ की जा रही है।

साभार: ABP न्यूज़, Eyewitness News Himachal, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed