हिमाचल: पर्यटकों से भरी बस ने पहले कार फिर ट्रक को मारी टक्कर, 8 लोग घायल….

IMG_20220402_214814
Spread the love

बिलासपुर : पहाड़ी खेती, समाचार ( 02, अप्रैल ) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में एक पर्यटकों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। टूरिस्ट बस ने एक कार व एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। हादसा राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली 205 शिव मंदिर के समीप हुआ है। घायलों में तीन लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर और पांच घायल लोगों को स्वारघाट अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए स्वारघाट के एसएचओ बलवीर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। सभी घायल लोग अमृतसर के रहने वाले हैं जो मणिकर्ण जा रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। वहीं स्वारघाट थाने में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया हैं।

साभार: Himachal Abhi Abhi, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed