भाजपा का प्रदेश में चुनावीं शंखनाद, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिमला में किया रोड शो, रोड शो में अनुराग ठाकुर भी शामिल, पढ़े पूरी खबर…..

Nadda ji
Spread the love

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत मिली है। चार राज्यों में पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद से पार्टी के हर एक कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी उत्साह है। आज से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल के दौरे पर हैं।

शिमला : पहाड़ी खेती, समाचार ( 09, अप्रैल ) भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। नड्डा ने विधानसभा से लेकर पीटरहॉफ तक रोड शो किया। रोड शो में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और मौजूद रहे।

बीजेपी ने प्रदेश में चुनावीं शंखनाद कर दिया है। नगर निगम के बाद इसी वर्ष प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चार राज्यों में जीत के बाद बीजेपी प्रदेश में मिशन रिपीट में कोई कसर नही छोड़ना चाह रही है। पीटर हॉफ में नड्डा ने जनसभा को सम्बोधित कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

About The Author

You may have missed