हिमाचल में ‘आप’ को एक और झटका, प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी के बाद महिला मोर्चा की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी भाजपा में शामिल….

IMG_20220411_201816
Spread the love

शिमला : पहाड़ी खेती, समाचार ( 11, अप्रैल ) हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी को सोमवार को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता ठाकुर और उपाध्यक्ष संगिता बिंदल समेत अन्य लोगों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।

इन सभी को दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। आप छोड़कर भाजपा से जुड़ने वाले अन्य नेताओं में प्रदेश उपाध्यक्ष- संगीता, उद्योग विंग प्रदेश अध्यक्ष- डी के त्यागी और प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया- आशीष कुमार के नाम शामिल हैं।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को आप के प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव संगठन सतीश ठाकुर और ऊना जिला प्रमुख इकबाल सिंह राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। इन तीनों को भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तीनों नेताओं को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर शामिल किया।

आम आदमी पार्टी को ये झटके ऐसे समय में लगे हैं, जब पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली हालिया प्रचंड जीत के बाद अब ‘आप’ की नजर हिमाचल प्रदेश पर है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। आप अब हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

इससे पहले, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन ने भी घोषणा की थी कि पार्टी शिमला नगर निगम चुनाव लड़ेगी। चुनावी वादों के बारे में बात करते हुए, जैन ने घोषणा की कि अगर आप सरकार सत्ता में आती है तो हिमाचल के लोगों को मुफ्त बिजली और पानी के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगी।

साभार: News 24, ANI, ट्वीटर सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed