मौसम: पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13 व 14 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू व शिमला में आंधी चलने, बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी…..

IMG_20220413_160227
Spread the love

शिमला : पहाड़ी खेती, समाचार ( 13, अप्रैल ) हिमाचल  प्रदेश में मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज और कल यानी 13 व 14 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू व शिमला में आंधी चलने, बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

हिमाचल प्रदेश में आधी रात को राहत की फुहार बरसी। रात को एक से दो बजे के बीच प्रदेश के निचले जिलों के अधिकतर क्षेत्र में बादल खूब बरसे।

इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है तो वहीं अरसे से सूखी पड़ी जमीन में भी नमी आई है। प्रदेश में मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज और कल यानी 13 व 14 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू व शिमला में आंधी चलने, बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

दो दिन बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी। मंगलवार को बादल छाए रहने और दोपहर बाद मौसम साफ होने से अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है। लेकिन रात को बारिश होने के बाद बुधवार सुबह मौसम सुहावना है।

मार्च और अप्रैल में लगातार सूखे के कारण फलों और फसलों का उत्पादन प्रभावित होगा। अब कई स्थानों पर बारिश होने से कुछ राहत मिल सकती है। मंगलवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। केलंग का तापमान 12 साल बाद सबसे अधिक 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 18.7, 26.8
  • सुंदरनगर, 13.8, 34.6
  • भुंतर, 13.0, 32.5
  • कल्पा, 7.4, 22.0
  • धर्मशाला, 21.4, 32.0
  • ऊना, 19.0, 38.6
  • नाहन, 25.5, 33.4
  • केलंग, 6.3, 16.5
  • सोलन, 14.7, 35.0

साभार: जागरण, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed