Weather Update: भीषण गर्मी की चपेट में दिल्ली-NCR, इन राज्यों में बारिश के आसार, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल…..

IMG_20220410_161328
Spread the love

नई दिल्ली : पहाड़ी खेती, समाचार ( 17, अप्रैल )  उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है। जिससे लोग परेशान हैं। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान लू की चपेट में है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में फिर से लू की स्थिति बन रही है। राजधानी में दिन में मौसम साफ रहेगा। दिल्ली में आज 17 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तरी राजस्थान और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। IMD के मुताबिक, राजस्थान में फिर से गर्मी बढ़ने के आसार हैं। राजस्थान में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सिसय और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

इन इलाकों में लू के आसार

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में कुछ जगहों पर 17 अप्रैल को लू चलने का अनुमान जताया है। 18 और 19 अप्रैल को भी इन राज्यों के कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका जताई गई है। इन इलाकों में आने वाले 4 से 5 दिनों तक मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। जिसकी वजह से लू चलने की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने गुजरात में भी हीटवेव की आशंका जताई है। अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

इन इलाकों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, केरल और दक्षिण कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं IMD ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छीटे पड़ने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

साभार:Money control, ट्वीटर,ANI, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed