दुर्गापुर में लैंडिंग के समय स्पाइसजेट की फ्लाइट हुई दुर्घटनाग्रस्त, 40 यात्री घायल, 10 की हालत गंभीर….

IMG_20220502_004124
Spread the love

दुर्गापुर( पश्चिम बंगाल ): पहाड़ी खेती, समाचार ( 01, मई ) स्पाइसजेट के बोइंग बी 737 विमान को लैंडिंग के दौरान दुर्घटना का सामना करना पड़ा है। दुर्गापुर पर लैंड करने से ठीक कुछ मिनटों पहले फ्लाइट तेज हवाओं के थपेड़ों की चपेट में आ गई। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में लैंडिंग से ठीक पहले स्पाइसजेट की एसजी-945 फ्लाइट काल बैसाखी तूफान में फंस गई। फ्लाइट के तूफान में फंसने की वजह से केबिन में मौजूद सारा सामान गिरने लगा, जिसके कारण विमान में मौजूद 40 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्पाइसजेट की फ्लाइट ने मुंबई से दुर्गापुर की ओर उड़ान भरी थी।

दुर्गापुर पर लैंड करने से ठीक कुछ मिनटों पहले फ्लाइट तेज हवाओं के थपेड़ों की चपेट में आ गई। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि घायल पैसेंजर्स को तत्काल मेडिकल सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय बोइंग 737 (वीटी-एसएलएच) का संचालन एसजी-945 फ्लाइट के रूप में हो रहा था। वरिष्ठ विमानन अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट की दुर्गापुर में सेफ लैंडिंग कराई गई, हालांकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

फ्लाइट लैंडिंग से ठीक पहले हुआ हादसा

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा, ‘1 मई (रविवार) को स्पाइसजेट बोइंग 737 विमान, जिसका संचालन SG-945 फ्लाइट के रूप में हो रहा था, वो मुंबई से दुर्गापुर की ओर जा रही थी।दुर्गापुर में लैंडिंग से ठीक कुछ समय पहले फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई। हालांकि इसकी सेफ लैंडिंग कराई गई और घायल पैसेंजर्स को तुरंत मेडिकल सहायता दी गई। स्पाइसजेट इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर खेद व्यक्त करता है और घायलों को हर संभव मेडिकल सहायता प्रदान कराई जा रही है।’

साभार: TV 9 भारतवर्ष, ANI, ट्वीटर, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed