हिमाचल पुलिस: खालिस्तान समर्थक पन्नू के खिलाफ कसा शिकंजा, जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस….

IMG_20220510_103737
Spread the love

शिमला : पहाड़ी खेती, समाचार ( 10, मई ) हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हिमाचल पुलिस ने गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ रेड कॉनर्र नोटिस जारी किया है।

इसके साथ ही इंटरपोल को खत भी लिखा है। हिमाचल पुलिस ने ये कार्रवाई दो दिन पहले धर्मशाला स्थित विधानसभा परिसर के बाहर खालिस्तानी फ्लैग लटकाए जाने के मामले में की है। इस घटना के बाद पूरे हिमाचल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

गुरपतवंत सिंह पन्नू खालिस्तानी समर्थक है और अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का प्रमुख है। यहां यह बताना आवश्यक है कि इस संगठन की गतिविधियां भारत में पूरी तरह बैन हैं। पन्नू अक्सर भड़काऊ बयानबाजी के वीडियो जारी करता रहता है।

गौरतलब है कि खालिस्तानी समर्थकों ने हिमाचल प्रदेश में जनमत संग्रह के लिए वोटिंग की धमकी दी है। उसके बाद खालिस्तानी झंडे लटके पाए जाने से सरकार की टेंशन बढ़ गई है।

रुपतवंत सिंह पन्नू द्वारा विदेश में बैठकर सोशल मीडिया एवं आधुनिक संचार तकनीकों के माध्यम से आम जनता, पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों के मोबाईल नंबरों एवं उनके सोशल मीडिया खातों पर भ्रामक एवं धमकी भरे संदेश पूर्व में प्राप्त हुए थे। जुलाई, 2021 के अंतिम सप्ताह में उसने प्रदेश के कुछ लोगों, पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों को एक मिनट का रिकॉर्ड किया हुआ संदेश उनके मोबाइल पर भेजा गया था।

साभार: एजेंसियां, News 24, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed