दुर्भाग्यपूर्ण: कभी थप्पड़ तो कभी पेट पर लात मारता रहा शख्स, महिला वकील की बेरहमी से शख्स ने की पिटाई, भीड़ देखती रही तमाशा….

कर्नाटक
Spread the love

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

बागलकोट(कर्नाटक) : पहाड़ी खेती, समाचार ( 16, मई )।कर्नाटक के बागलकोट जिले के विनायक नगर के पास शनिवार दोपहर एक महिला को बार-बार थप्पड़ मारकर बेरहमी से पीट दिया गया।

पीटनेवाला शख्स महिला का पड़ोसी बताया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित महिला पेशे से वकील है और उसपर हमला उनके पड़ोसी मंथेश ने किया था।

घटना का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे इस वीडियो में मंथेश को महिला पर बड़े गुस्से और बल से हमला करते हुए देखा जा सकता है। थप्पड़ों की शक्ति का अंदाजा वीडियो देख लगाया जा सकता है। शख्स इतनी जोरों से थप्पड़ मारता जा रहा है कि वह महिला पीछे गिरती जा रही है।

वीडियो फुटेज में पड़ोसी मंथेश महिला को सरेआम, भीड़ के सामने ना सिर्फ थप्पड़ों से हमला कर रहा है बल्कि उसके पेट पर कई बार जोरों से लात भी मारता है। महिला कभी इधर गिरती है तो कभी उधर, लेकिन वहां मौजूद कोई भी उसे बचाने नहीं आता है। वह बचाव के लिए जैसे ही उठती है, उसे फिर से लात मारता है और वह गिर जाती है। आसपास भले ही लोग मौजूद हों, लेकिन बेरहमी से पीटे जाने वाली महिला की मदद के लिए कोई आगे नहीं आता है।

पुलिस ने मामले में महिला की तरफ से शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद मंथेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया, मंथेश ने एक नागरिक विवाद मामले को लेकर निजी रंजिश के चलते महिला पर हमला किया था। मंथेश ने दावा किया कि वकील ने उन्हें कथित तौर पर प्रताड़ित किया और परेशान किया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है।

साभार: Lokmat News, ट्वीटर, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed