PM के कार्यक्रम का निमंत्रण देने घर-घर जा रहे CM, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भी दिया न्योता, पढ़े पूरी खबर..

IMG_20220529_193517
Spread the love

नई दिल्ली : पहाड़ी खेती, समाचार ( 28, मई ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र की भाजपा सरकार के 8 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर हिमाचल आएंगे। इस अवसर पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 31 मई को प्रधानमंत्री शिमला से देश की जनता को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर- घर जाकर लोगों को निमंत्रण दे रही हैं। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज स्वंय शिमला के जाखू में लोगों के घर- घर जाकर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। सीएम ने होली लॉज जाकर कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह को भी कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया तो वहीं प्रतिभा सिंह ने इसे सीएम की गरिमा का अपमान करार दिया है।

सीएम जयराम ठाकुर ने बताया कि 31 मई को केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर शिमला में भव्य कार्यक्रम होगा जिसके लिए लोगों को घर पर जाकर निमंत्रण दिया जा रहा है। उन्होंने सांसद प्रतिभा सिंह को भी सांसद के नाते कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया।

उन्होंने बताया कि 31 मई को प्रधानमंत्री रिज मैदान से जनता को संबोधित करेंगे और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इसके अलावा रोड शो का भी प्रपोजल है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनके कई अन्य कार्यक्रम बन सकते हैं।

About The Author

You may have missed