बड़ी खबर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने दिया इस्तीफा, जानिए क्यों ?

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष राजीव बिंदल ने अभी कुछ ही देर पहले अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को सौंप दिया है। पढ़ें विस्तार से

शिमलाः (पहाड़ी खेती, समाचार) बुधवार दोपहर प्रदेश की राजनीति में बड़ी खबर आई है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के पद से डॉ. राजीव बिंदल ने इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजे पत्र में डॉ. बिंदल ने कहा कि गत दिनों स्वास्थ्य विभाग के निदेशक की कथित ऑडियो सीडी वायरल हुई। इस पर विजिलेंस ने निदेशक डॉ. अजय कुमार गुप्ता को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया। बिंदल ने कहा कि इसी दौरान अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा पर उंगलियां उठाई जाने लगी।

बिंदल ने कहा कि वो दावे से कह सकते हैं कि बीजेपी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। इस प्रकरण को भाजपा के साथ जोड़ना सरासर गलत है। साथ ही कोरोना महामारी के दौरान की गई सेवा का भी अपमान है। बिंदल ने कहा कि चूंकि वो पार्टी के अध्यक्ष हैं, लिहाजा वो नैतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। बिंदल ने पत्र में एक बार फिर दोहराया कि केवल उच्च नैतिक मूल्यों के आधार पर इस्तीफा दे रहा हूं।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही डॉ. राजीव बिंदल को विधानसभा के अध्यक्ष पद से हटाकर पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। बताया यह भी जा रहा है कि जिस शख्स ने पूर्व निदेशक को पांच लाख रिश्वत की पेशकश की थी, वो भाजपा नेता की बेटी की फर्म में मार्केटिंग मैनेजर है। वह सिरमौर के रेणुका विधानसभा क्षेत्र का रहने वाला है। नेता की बेटी की फर्म सोलन में है।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिन्दल के इस्तीफे पर क्या बोले मुख्यमंत्री, देखें वीडियो –

साभार: हिमदर्शन

You may have missed