Himachal BJP: विस चुनाव से पहले बड़ा सियासी घटनाक्रम, दो निर्दलीय विधायक भाजपा में हुए शामिल….

IMG_20220609_070913
Spread the love

शिमला : पहाड़ी खेती, समाचार ( 09, जून ) निर्दलीय विधायक प्रकाश राणा और होशियार सिंह बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। दोनों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली।

प्रकाश राणा जोगिंद्रनगर से धूमल सरकार में राजस्व मंत्री रहे गुलाब सिंह ठाकुर और होशियार सिंह आईपीएच मंत्री रहे रविंद्र सिंह रवि को हराकर विधायक बने थे।

गुलाब सिंह ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के समधी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के ससुर हैं, जबकि रविंद्र रवि को भी धूमल का करीबी माना जाता है। हालांकि बाद में दोनों निर्दलीय विधायकों ने बाहर से भाजपा सरकार को समर्थन दिया था। दोनों ने धूमल के गृह जिला हमीरपुर में दो दिन तक चली भाजपा की कोर कमेटी और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन के अगले दिन ही भाजपा को ज्वाइन कर लिया।

ऐसा माना जा रहा है कि दोनों भाजपा से टिकट मिलने की शर्त पर पार्टी में शामिल हुए हैं। इनकी ज्वाइनिंग के बाद दोनों ही विधानसभा हलकों से पूर्व मंत्रियों रविंद्र सिंह रवि और गुलाब सिंह ठाकुर के विधानसभा जाने के रास्ते बंद हो सकते हैं। होशियार सिंह और प्रकाश राणा ने पार्टी मुख्यालय चक्कर में भाजपा सदस्यता फार्म पर हस्ताक्षर कर भाजपा की सदस्यता ली।

अभी और नेता होंगे शामिल : कश्यप
सुरेश कश्यप ने कहा कि दोनों नेता लंबे समय से विधानसभा में पार्टी का समर्थन कर रहे थे। अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर पार्टी की सदस्यता ले ली है। दिग्गज नेताओं ने भाजपा में शामिल होना शुरू कर दिया है। आने वाले समय में और कई नेता भाजपा में शामिल होंगे।

सभी नेताओं से मशविरा करने के बाद पार्टी में लिए दोनों विधायक : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि दोनों निर्दलीय विधायकों का पिछले साढ़े चार साल से सरकार को सहयोग मिला है। उन्होंने सभी नेताओं से मशविरा करने के बाद उन्हें पार्टी में शामिल किया है। यह कदम आने वाले समय में पार्टी और सरकार को मजबूत बनाएगा।

साभार: अमर उजाला, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed