Presidential Election 2022: द्रौपदी मुर्मू होंगी NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार ….

नई दिल्ली : पहाड़ी खेती, समाचार ( 21, जून ) एनडीए ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर द्रौपदी मुर्मू के नाम पर मुहर लगाई।
जेपी नड्डा ने कहा, आज की बैठक में एनडीए ने सभी घटक दलों के साथ बातचीत करते हुए 20 नामों पर लंबे दौर की चर्चा हुई। चर्चा में सभी के साथ बातचीत करते हुए ये बात सामने आई कि प्रत्याशी के रूप में किसी पूर्वी क्षेत्र से उम्मीदवार चुनना चाहिए।
उन्होंने कहा, आदिवासी ट्राइबल प्रत्याशी आज तक राष्ट्रपति के रूप में सामने नहीं आया है। ऐसे में संसदीय बोर्ड का मत था कि द्रौपदी मुर्मू के नाम पर मुहर लगाई जाए। जैसे सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा से जुड़े रहे थे, वैसे ही द्रौपदी मुर्मू का जीवन शिक्षा से जुड़ा रहा है।
विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को बनाया उम्मीदवार

मंगलवार दोपहर विपक्ष ने भी अपने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया। विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने विपक्ष की बैठक के बाद इस घोषणा करते हुए कहा, ‘हमने विपक्षी दलों ने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के आम उम्मीदवार होंगे।’ माना जा रहा है कि यशवंत सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
कब होंगे राष्ट्रपति चुनाव?
राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होगा। 21 जुलाई को परिणाम आएगा। इसके बाद देश को नए महामहिम मिल जाएंगे। चुनाव में वोटिंग के लिए विशेष इंक वाला पेन मुहैया कराया जाएगा। वोट देने के लिए 1,2,3 लिखकर पसंद बतानी होगी। पहली पसंद ना बताने पर वोट रद्द हो जाएगा।
साभार : एजेंसियां, ट्वीटर, News 24, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author
