हिमाचल: शिमला में भूस्खलन, सड़क किनारे सोईं 3 बेटियां चपेट में आई, एक बच्ची की मौत, भाई-बहन घायल…

landslide
Spread the love

शिमला: पहाड़ी खेती, समाचार( 06, जुलाई ) हिमाचल प्रदेश में गत देर रात से ही भारी बारिश हो रही है। मॉनसून जमकर बरस रहा है। शिमला में भी देर रात से ही जोरदार बारिश हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह पांच बजे के करीब भूस्खलन हुआ और इसकी चपेट में कई गाड़ियां भी आई हैं।

राजधानी शिमला में संजौली के पास ढली टनल के आगे पेट्रोल पंप के समीप भूस्खलन हुआ है। लैंडस्लाइड की चपेट में सड़क किनारे सो रही 3 युवतियाँ आ गई। इस दर्दनाक
हादसे में एक 14 साल की लड़की की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जिनको इलाज के लिए IGMC अस्पताल भेज दिया गया है। भूस्खलन सुबह पांच बजे के करीब हुआ है। भूस्खलन की चपेट में कई गाड़ियां भी आई हैं।


जानकारी के अनुसार, ढल्ली टनल के करीब पेट्रोल पंप के सामने ये भूस्खलन हुआ है। दरअसल, हरियाणा के सतपाल की 14 वर्षीय वर्ष बेटी करीना की लैंडस्लाइड के चलते मौत हुई है। साथ ही बहन आशा (16) और बेटा कुलविंदर (24) घायल है।
बताया जा रहा है कि ये परिवार शिमला में कबाड़ उठाने का काम करता था और सड़क किनारे तंबू लगाकर रहता था। घटना में 2 गाड़ियां भी चपेट में आई हैं।

साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author

You may have missed