कांगड़ा जिले में यात्रियों से भरी निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश बैरियर तोड़ते हुए सड़क किनारे पलटी, पढ़ें पूरी खबर….

कांगड़ा: पहाड़ी खेती, समाचार (21, अक्टूबर)हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के इंदौरा के पास भदरोआ में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान बस यात्रियों से भरी हुई थी। घायल यात्रियों को नूरपुर और पठानकोट अस्पताल में भर्ती किया गया हैं।
बताया जा रहा है कि मंडी-मनाली-पठानकोट रूट की न्यू प्रेम बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए पलट गई। दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की मदद से निकाला गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है।
साभार: एजेंसियां, सोशल मीडिया नेटवर्क।

About The Author
