लापरवाह अधिकारियों पर सरकार सख्त, आईएएस अधिकारी से छीना अहम महकमा, कैबिनेट मीटिंग में आए थे झूमते हुए, पढ़े विस्तार से..

IMG_20211109_110312
Spread the love

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आईएएस अधिकारी से हुए विवाद के बाद सरकार ने उनसे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का कार्यभार वापिस ले लिया है.. सरकार ने आईएएस अधिकारी देवेश कुमार काे खाद्य एंव आपूर्ति विभाग का अतिरिक्त कार्यभार साैंपा दिया है.. इस संबंध में विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी.. पढ़े पूरी खबर..

शिमला :  पहाड़ी खेती, समाचार, हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की सोमवार को हुई बैठक में झूमते हुए पहुंचे एक आईएएस अधिकारी की दिनभर चर्चा रही। सूत्रों के अनुसार यह अधिकारी मंत्रिमंडल की बैठक में झूमते हुए पहुंचे। ऐसा लग रहा था कि यह अफसर नशे की हालत में हैं। मंत्री और अन्य अधिकारी भी इनको ऐसी हालत में देखकर दंग रह गए। इनकी हालत को देखते हुए इस बैठक में इनसे पहले ही एजेंडा पूछ लिया गया। उसके बाद ये चले गए।

इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा होती रही। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारी इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से कतराते रहे। वहीं, इन्हें कैबिनेट की बैठक में झूमना महंगा पड़ गया।

कैबिनेट की बैठक के बाद इन अधिकारी से वह महकमा वापस ले लिया गया, जिसका एजेंडा लेकर यह बैठक में गए थे। अधिकारी कैबिनेट काे संताेषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर मुख्य सचिव ने उन्हें बैठक से जाने को कह दिया। देर शाम काे सरकार ने उक्त अधिकारी से खाद्य आपूर्ति जैसा महत्वपूर्ण महकमा उनसे वापिस लेकर देवेश काे साैंप दिया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दो दिन पहले ही लापरवाह अफसरों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। इस कार्रवाई को भी सीएम जयराम ठाकुर की इसी चेतावनी से जोड़कर देखा जा रहा है।

About The Author

You may have missed