‘मेडिकल डिवाइस पार्क’ में 10 हजार को मिलेगा रोजगार: मुख्यमंत्री…..

हिमाचल में मेडिकल डिवाइस पार्क में 10 हजार को मिलेगा रोजगार, पर्यटन स्थलों की सड़कें अब 5 नहीं 3 साल में होगी पूरी, शराब होगी इतनी महंगी, पढ़े पूरी खबर..
शिमला : पहाड़ी खेती, समाचार ( 04, मार्च ) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज अपने मौजूदा कार्यकाल का आखिरी व 5वां बजट पेश कर रहे हैं। इससे पहले ठीक सवा 10 बजे विधानसभा पहुंच गए थे। विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी भी ली और सभी का आभार व्यक्त किया।

मेडिकल डिवाइस पार्क का कार्य 2022-23 में शुरू कर दिया जाएगा। इस पार्क के बनने से 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इस पार्क के निर्माण पर 332 करोड़ व्यय किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पार्क को केंद्र पहले ही स्वीकृत कर चुकी है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के महत्वपूर्व पर्यटन स्थल को जोड़ने वाली सड़कों का रखरखाव 5 के बजाय 3 साल में किया जाएगा। इससे सैलानियों सहित स्थानीय लोगों को भी बेहतर सड़कों की सुविधा मिलेगी। सड़कों की उम्र व गुणवत्ता बढ़ाने के लिए जियो सिंथेटिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। बर्फ को पिघलाने के लिए कैल्शियम क्लोराइड का इस्तेमाल किया जाएगा।
हिमाचल में पांच बड़ी पेयजल योजनाओं का ऐलान किया गया। इनके बनने से लगभग 1, 25, 000 लोग लाभान्वित होंगे। इसी तरह सिंचाई क्षेत्र के लिए भी पांच बड़ी योजनाओं के लिए बजट की घोषणा की गई। मल निकाली से अलग-अलग शहरों को बजट के प्रावधान का दावा किया गया। प्रदेश की 3615 पंचायतों में से 59 अभी अभी सड़क सुविधा से महरूम है। इनमें से 20 सड़कों को आगामी वित्त वर्ष में सड़कों से जोड़ दिया जाएगा। आगामी वित्त वर्ष में 2022-23 में 60 किलोमीटर सड़क पर ब्लैक स्पॉट ठीक किए जाएंगे। बजट में विधानसभा चुनाव की झलक देखने को मिल रही है, क्योंकि मुख्यमंत्री हर वर्ग के लिए कोई न कोई ऐलान कर रहे हैं।
शराब की बोतल पर एक रुपए अतिरिक्त सेस
मुख्यमंत्री ने शराब की बोतल पर एक रुपए अतिरिक्त सेस लगाने की घोषणा की है। सीएम ने इंडोर व आउटडोर खेलों को बढ़ावा देने का ऐलान किया। उन्होंने विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों की डाइट-मनी 120 रुपए से बढ़ाकर 240 रुपए करने तथा प्रदेश से डाइट-मनी 200 से बढ़ाकर 400 रुपए करने का ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि विशिष्ट पहचान वाले 75 गांव चिंहित किए है। इनको पहचान दिलाने के लिए योजना बनाई जाएगी। इसके लिए 2करोड़ से सांस्कृतिक कोष की घोषणा की गई। प्रदेश के कलाकारों को स्वर कोकिला लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किन्नौर जिला में भू-स्खलन अलर्ट प्रणाली शुरू की जाएगी। इसके लिए DPR बनाकर केंद्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजी जाएगी। नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए आबकारी विभाग को आवश्यक बल उपलब्ध कराया जाएगा।
About The Author
